
जबलपुर। होटल ऋषि रीजेंसी में आज रात लगभग 3:15 आग लगने की घटना से भगदड़ की स्थिति निर्मित हो गई। होटल स्टॉफ को जैसे ही आग लगने की घटना की जानकारी लगी उन्होंने तत्काल दमकल विभाग और होटल संचालक को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंचे दमकल विभाग के कर्मचारियों ने तत्काल होटल को खाली कराते हुए आग बुझोन का काम किया। इस दौरान मौके पर भगदड़ की स्थिति निर्मित रही। बताया जा रहा है कि बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। वहीं घटना में लाखों का नुक्सान होने की बात सामने आई है। जानकारी लगते ही सीएसपी दीपक मिश्रा और थाना प्रभारी सिविल लाइन भी तत्काल मौके पर पहुंच गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved