
इन्दौर। मल्हारगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत रामबली नगर में आज सुबह एक फोम बनाने की फैक्ट्री में लगी भीषण आग के कारण चारों तरफ धुआं फैल गया था उसके कारण रहवासी काफी देर तक परेशान होते रहे। वहीं मैकेनिक नगर में एक टायर की दुकान में आग लगने से टायर और मशीनें जल गई। मिली जानकारी के अनुसार मल्हारगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत रामबलीर नगर में सुबह सात बजे के करीब आग लगने की घटना हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार फैक्ट्री से धुआं निकल रहा था। इस पर दमकलकर्मियों को सूचना दी गई। आग के कारण इस फैक्ट्री में अंदर जाने तक का रास्ता दिखाई नहीं दे रहा था। चारों तरफ धुआं फैल गया था।
दूर तक आग की लपटें दिखाई दे रही थी। इस फैक्ट्री में आग लगी उसके पास ही फोम के गद्दे का गोडाउन भी है वो भी चपेट में आते आते बचा। हालांकि आग लगने का कारण ज्ञात नहीं हो पाया है। इसी तरह रात को टॉवर चौराहा के पास स्थित मैकेनिक नगर में शादाब अहमद पिता जहीर अहमद की टायर पकाने की दुकान में आग लग गई। जिससे वहां रखे 40 नगर पुराने टायर 2 मशीनें और केबल आदि जल गए। इसी प्रकार सांवेर रोड़ पर मोरी बाबा आश्रम के पास खाली प्लाट में पड़े कबाड़े में आग लग गई । वहीं छोटा बांगड़दा में 24 कैरेट कॉलोनी में भी प्लाट पर पड़े सामान में आग लगने की देर रात घटना हुई।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved