नई दिल्ली। दिल्ली के गोकुलपुरी (gokulpuri) की एक झुग्गी बस्ती में आग लगने से सात लोगों की मौत हो गई। आग शुक्रवार रात करीब एक बजे गोकुलपुरी मेट्रो पिलर (Gokulpuri Metro Pillar) नंबर 12 के पास की बस्ती में लगी थी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal) ने इस घटना पर दुख जताते हुए पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे।
गोकुलपुरी में आग की घटना बेहद दुखद। घटनास्थल पर पहुँचकर पीड़ितों से मिला, इस हादसे में कई लोगों ने अपने घर और अपनों को खो दिया।
सरकार मृतकों के परिवारों को 10 लाख रुपए, मृतक बच्चों के परिवार वालों को 5 लाख रुपए और जिनका आशियाना जला है उन्हें 25,000 रुपए देगी। pic.twitter.com/kbUAkmezfN
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) March 12, 2022
बता दें कि दिल्ली के गोकुलपुरी की एक झुग्गी बस्ती में आग लगने से सात लोगों की मौत हो गई, हालांकि घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल की 13 गाड़ियों के जरिए कड़ी मशक्कत से बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि तब तक कई झोपड़ियां पूरी तरह जल चुकी थीं। दमकल अधिकारियों के मुताबिक बाद में एक झुग्गी में पांच, जबकि दूसरी में दो लोगों के शव मिले हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। फिलहाल, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved