
बालाघाट। झमाझम बारिश से नपा के इस वादे की पोल खुल गई और ह्दय स्थल हनुमान चौक हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी पानी-पानी हो गया जिसका खामियाजा राहगीरों के साथ ही स्थानीय व्यापारियों को भुगतना पड़ा है। बता दें कि बारिश का सीजन शुरू होने से पूर्व नगर पालिका के अमले ने नगरीय क्षेत्र में पानी की निकासी की समस्या का समाधान करने के लिए नाली व नालों की सफाई की थी और कहा था कि जलभराव की समस्या कम हो जाएगी लेकिन झमाझम बारिश से पूरी पोल खुल गई।
वाहन चालकों को हुई परेशान, वाहन भी पानी के कारण गिरे
हनुमान चौक व उसके आसपास की सड़कों पर पानी भर जाने व बारिश होने से गुजर रहे वाहन चालकों को खासा परेशान होना पड़ा रहा है। यहां कुछ दोपहिया वाहन चालक तो सड़क पर पानी जमा होने के कारण गिर भी गए जिससें न सिर्फ उनके कपड़े खराब हुए है बल्कि उनके वाहन में रखी सामग्री भी पानी में भींग खराब हो गई है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved