
इंदौर। जैसे ही नेहरू स्टेडियम से परिणामों की जानकारी बाहर आने लगी सबसे पहले 2 नंबर के कांग्रेसी नेहरू स्टेडियम के मुख्य द्वार पर पहुंच गए। उन्हें जैसे मालूम पड़ा कि राजू भदोरिया और चिंटू चौकसे आगे चल रहे हैं तो अधिकांश कांग्रेसी स्टेडियम पहुंच गए और नारेबाजी करने लगे। बाद में पुलिस ने उन्हें वहां से हटाया।

इसके बाद भाजपा कार्यालय पर भी भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ने लगी। भाजपाई जय जय सियाराम, भारत माता की जय और भाजपा जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। इसी दौरान भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय कार्यालय पहुंचे और कार्यकर्ताओं से बधाई स्वीकार की।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved