img-fluid

राजकोषीय घाटा नौ लाख करोड़ रुपये के पार, नवंबर तक बजट अनुमान के 50.7 फीसदी पर पहुंचा

December 30, 2023

नई दिल्ली। सरकार का राजकोषीय घाटा नवंबर अंत तक पूरे साल के बजट अनुमान का 50.7 फीसदी हो गया है। रुपये में यह 9.06 लाख करोड़ है। शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, 2022-23 की समान अवधि में यह 58.9 फीसदी था। सरकार ने 2023-24 के लिए 17.86 लाख करोड़ के राजकोषीय घाटे का अनुमान लगाया है। यह जीडीपी के अनुपात में 5.9 फीसदी होगा। सरकार का लक्ष्य 2025-26 तक इसे घटाकर 4.5 फीसदी पर लाना है।


सरकार को नवंबर तक कुल 17.4 लाख करोड़ का राजस्व मिला है, जो बजट अनुमान का 64.3 फीसदी है। इसमें 14.35 लाख करोड़ रुपये शुद्ध रूप से कर राजस्व है। 2.84 लाख करोड़ रुपये गैर-कर राजस्व है और 25,463 करोड़ रुपये अन्य मदों से है।

आंकड़ों के मुताबिक, सरकार ने चालू वित्त वर्ष में अप्रैल से नवंबर के बीच कुल 26.52 लाख करोड़ रुपये खर्च किया है। यह 2023-24 के बजट अनुमान का 58.9 फीसदी है। कुल खर्च में से 20.66 लाख करोड़ रुपये राजस्व खातों पर और 5.85 लाख करोड़ रुपये पूंजी खातों पर खर्च हुए हैं।

Share:

  • संसदीय समिति को दरकिनार कर बाइडन प्रशासन करेगा इस्राइल की मदद, सैन्य उपकरण बेचने की दी अनुमति

    Sat Dec 30 , 2023
    वॉशिंगटन। हमास और इस्राइल के बीच दो माह से अधिक समय से जंग जारी है। युद्ध में अब तक दोनों पक्षों के हजारों लोगों की मौत हो गई है। जहां इस्राइल ने हमास को पूरी तरह खत्म करने का संकल्प लिया है। वहीं, अब आतंकी समूह भी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। फिलहाल, […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved