
उज्जैन। एक्ट्रेस सारा अर्जुन हाल ही में ‘धुरंधर 2’ फिल्म में नजर आईं थीं। फिल्म में अपनी एक्टिंग के लिए उन्हें लोगों से खूब प्यार मिला। फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई की। फिल्म का इंडिया में कुल कलेक्शन 1,052.26 करोड़ रुपये का हो चुका है। वहीं मूवी ने वर्ल्डवाइड 1,653 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म की सफलता के बाद सारा ने उज्जैन जाकर बाबा महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
फिल्म धुरंधर की एक्ट्रेस सारा अर्जुन महाकाल की नगरी उज्जैन पहुंचीं, जहां उन्होंने महाकालेश्वर मंदिर में प्रसिद्ध भस्म आरती में हिस्सा लिया और भगवान महाकाल के आशीर्वाद लिए। भस्म आरती में शामिल होने के बाद एक्ट्रेस काफी भावुक नजर आईं। उन्होंने अपना अनुभव शेयर करते हुए कहा, ‘मेरे पास शब्द नहीं हैं। मुझे यहां आने का बुलावा आया और फिर मैं यहां आ गई। इस दुनिया में इससे बेहतर एहसास कोई नहीं है। मैं बहुत खुश हूं, बहुत आनंद आ रहा है।’
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved