img-fluid

नगर निगम संपत्ति कर में पहली बार 28 करोड़ पार

April 01, 2022

  • एक ही दिन में 65 लाख रुपए आए
  • शाम को सर्वर खराब हो गया था नहीं तो 29 करोड़ तक भी आंकड़ा हो सकता था

उज्जैन। नगर निगम में पहली बार संपत्ति कर का आंकड़ा 28 करोड़ पार हो गया। इसके पहले 27 करोड़ का रिकॉर्ड था। कल अंतिम दिन नगर निगम को संपत्ति कर के रूप में 65 लाख की आय हुई। कल 31 मार्च और वित्तीय वर्ष का अंतिम दिन था। नगर निगम द्वारा संपत्ति कर के अधिभार में छूट दी गई थी। इसका लाभ कल करदाताओं ने खूब लिया। एक ही दिन में नगर निगम को 65 लाख रुपये की आय कल अंतिम दिन हुई। निगम आयुक्त अंशुल गुप्ता एवं नगर निगम के वित्तीय अधिकारी आदित्य नागर द्वारा लगातार संपत्ति कर को लेकर बैठक ली जा रही थी जिसमें संपत्ति कर की वसूली की लगातार समीक्षा की जा रही थी और घर-घर दस्तक देने के लिए संपत्ति कर शाखा के कर्मचारियों के साथ-साथ नगर निगम के बाबू को भी लगाया गया था।


इसका परिणाम यह निकला कि नगर निगम का इस बार का संपत्ति कर का आंकड़ा 28 करोड़ 37 लाख तक पहुंच गया, जो अब तक के वर्षों में एक रिकॉर्ड है। अभी तक पूर्व निगमायुक्त प्रतिभा पाल के कार्यकाल के दौरान 27 करोड़ रुपए की आय हुई थी। इसके बाद पहली बार इस बार आंकड़ा 28 करोड़ के पार पहुंचा है। कल अंतिम दिन शाम 4 बजे सर्वर में भी खराबी आ गई थी, इस कारण कई करदाताओं को वापस लौटाना पड़ा। शाम 7 बजे सर्वर धीमा चला। रात 9 बजे तक संपत्ति कर लोग जमा कराते रहे। यदि सर्वर ठीक ढंग से चलता दो नगर निगम का संपत्ति कर का आंकड़ा 29 करोड़ तक भी पहुंच सकता था।

Share:

  • 2 माह में दूध के भाव 8 रुपये प्रति लीटर बढ़े

    Fri Apr 1 , 2022
    सांची ने किसानों से खरीदी के भाव बढ़ाएं तो दूध विक्रेताओं ने भी भाव में वृद्धि की-प्रशासन दे ध्यान उज्जैन। जनवरी माह में दूध के भाव 46 रुपए लीटर थे जो आज बढ़कर 54 हो गए हैं, सीधे 8 रुपए की वृद्धि 2 महीने में हो चुकी है। जबकि पहले एक साल में दो या […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved