img-fluid

प्रदेश में पहली बार महिला कैदियों के लिए हथकरघा उद्योग की शुरुआत इंदौर में

January 16, 2025

  • उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश ने किया शुभारंभ

इंदौर। इंदौर की सेंट्रल जेल में अब महिला कैदियों के लिए भी हथकरघा उद्योग की शुरुआत की गई है। इसमें काम करने वाली महिलाएं जेल से बाहर जाने के बाद आत्मनिर्भर हो सकेंगी। मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश सुरेशकुमार केथ ने कल इस उद्योग का शुभारंभ किया। सेंट्रल जेल अधीक्षक अलका सोनकर ने बताया कि स्वयंसेवी संस्था ने जेल को 10 हैंडलूम दान में दिए हैं, जहां 25 प्रशिक्षित कैदी महिलाओं को रोजगार दिया जाएगा। यह पहला अवसर है, जब जेल में महिला कैदी भी हैंडलूम उद्योग पर काम करेंगी। इन सभी महिलाओं को पिछले दिनों कौशल विकास केंद्र के माध्यम से 15 दिन का प्रशिक्षण दिलाया गया था।


मुख्य न्यायाधीश ने जेल का भ्रमण किया तथा बैरकों में जाकर कैदियों से वार्तालाप की तथा उनसे समस्याएं जानीं। उन्होंने जेल में नि:शुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराए जाने के प्रयासों की सराहना की। वह जेल के अस्पताल में भी गए और बीमार कैदियों से भेंट की। जेल में आयोजित समारोह के अवसर पर उच्च न्यायालय की खंडपीठ इंदौर के न्यायमूर्ति विवेक रूसिया, प्रिंसिपल रजिस्ट्रार त्रिपाठी, कलेक्टर आशीष सिंह, एसपी अमित सिंह, वरिष्ठ जज मोहम्मद अब्बासी के अलावा जेल के कई अधिकारी मौजूद थे। जेल अधीक्षक ने बताया कि जेल में संचालित किए जा रहे अन्य उद्योगों को लेकर भी मुख्य न्यायाधीश ने प्रशंसा की।

Share:

महूनाका क्षेत्र में स्मार्ट सिटी के प्लाट पर अवैध रूप से बने 16 गैरेज ढहाए

Thu Jan 16 , 2025
सुबह सुबह निगम की टीम पहुंची कार्रवाई करने, 1 साल से दे रहे थे नोटिस इंदौर। नगर निगम की रिमूवल टीम ने आज सुबह-सुबह एमओजी लाइन क्षेत्र में स्मार्ट सिटी के एक बड़े प्लाट पर कब्जा जमाए बैठे 16 गैरेज वालों को हटाने की कार्रवाई की। जेसीबी की मदद से वहां बने गैरेज तोड़ दिए […]
सम्बंधित ख़बरें
खरी-खरी
शुक्रवार का राशिफल
मनोरंजन
अभी-अभी
Archives

©2025 Agnibaan , All Rights Reserved