
नई दिल्ली. विदेश मंत्री एस. जयशंकर (Foreign Minister S. Jaishankar) अपने लगातार दूसरे कार्यकाल में अपनी पहली द्विपक्षीय विदेश यात्रा (first bilateral foreign visit) में आज श्रीलंका (Sri Lanka) का दौरा करेंगे। जयशंकर की यात्रा को लेकर विदेश मंत्रालय (MIA) ने कहा कि यह यात्रा भारत की ‘पड़ोसी पहले नीति’ के तहत है और श्रीलंका को लगातार अपने निकटतम समुद्री पड़ोसी के रूप में देखती है। साथ ही विदेश मंत्री की इस यात्रा से दोनों देशों के बीच कनेक्टिविटी परियोजनाओं और अन्य क्षेत्रों में पारस्परिक रूप से लाभकारी होगी।
PM मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए थे श्रीलंका के राष्ट्रपति
श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे भारत के पड़ोस और हिंद महासागर क्षेत्र के उन सात शीर्ष नेताओं में शामिल थे, जिन्होंने 9 जून को राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय मंत्रिपरिषद के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया था।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved