img-fluid

ईरान के पूर्व विदेश मंत्री कमाल खराजी की मौत, अमेरिकी हमले में गंभीर रूप से हुए थे जख्मी

April 10, 2026

डेस्क। ईरान के पूर्व विदेश मंत्री कमाल खराजी का गुरुवार देर रात निधन हो गया। वह पिछले सप्ताह हुए अमेरिकी हवाई हमले में घायल हो गए थे। इस बात की पुष्टि ईरान के सरकारी टेलीविजन ने की है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, तेहरान में उनके घर पर हमला हुआ था। इस हमले के बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। ईरानी मीडिया और स्थानीय रिपोर्ट्स में इसे एक ‘हत्या की कोशिश’ बताया गया है। खराजी ईरान की ‘स्ट्रेटेजिक फॉरेन रिलेशंस काउंसिल’ के अध्यक्ष हैं। यह संस्था सीधे देश के सर्वोच्च नेता को सलाह देती है और विदेश नीति से जुड़े बड़े फैसलों में अहम भूमिका निभाती है।यह घटना ऐसे समय में हुई है जब अमेरिका और इस्राइल के हमले लगातार पांचवें हफ्ते भी ईरान पर जारी हैं।


  • कमाल खराजी सुधारवादी राष्ट्रपति मोहम्मद खातामी के कार्यकाल में विदेश मंत्री रह चुके थे। इसके बाद उन्होंने देश के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के विदेश मामलों के सलाहकार के रूप में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। खराजी 2022 में दिए अपने एक बयान को लेकर भी चर्चा में रहे थे। उन्होंने अल जज़ीरा से बातचीत में कहा था कि ईरान के पास परमाणु बम बनाने की तकनीकी क्षमता है, हालांकि देश ने इसे बनाने का कोई फैसला नहीं लिया है। उनके इस बयान ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ईरान की मंशा को लेकर चिंता बढ़ा दी थी।

    Share:

  • इंदौर: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 36 चोरी की गईं मोटरसाईकल जप्त

    Fri Apr 10 , 2026
    इंदौर। इंदौर के संयोगितागंज थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आदतन वाहन चोर अनवर उर्फ अनु शाह को गिरफ्तार किया है, जिसके खिलाफ कुल 46 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। आरोपी की निशानदेही पर विभिन्न इलाकों से चोरी की गई 36 मोटरसाइकिलें जब्त की गई […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved