img-fluid

MP के पूर्व विधायक चौधरी गंभीर का निधन, चाय पीने के बाद आया हार्ट अटैक

November 01, 2024

छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा (Chhindwara) की चौरई विधानसभा क्षेत्र (Chourai assembly constituency) से विधायक रह चुके चौधरी गंभीर सिंह (Chaudhary Gambhir Singh) का हृदय गति रुक जाने से शुक्रवार सुबह 10 बजे निधन हो गया। उनके निधन से चौरई और छिंदवाड़ा में शोक की लहर दौड़ गई। उनके करीबी गुंजन शुक्ला ने बताया कि चौधरी गंभीर सिंह शुक्रवार सुबह अपने घर में चाय पीने के बाद कुर्सी पर बैठे थे, इस दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा। उनके मुंह से झाग आने के बाद उनका बेटा उन्हें पास ही एक डॉक्टर के पास ले जाया। जांच के बाद डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बता दें कि चौधरी गंभीर सिंह एक समय में कमलनाथ के खासे करीबी थे। उन्होंने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत 1995 में चौरई विधानसभा क्षेत्र से की थी, जब वे जिला पंचायत उपाध्यक्ष बने। उन्होंने 1998 में चौरई विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा चुनाव लड़ा और जीतकर विधायक बने। लेकिन, इसके बाद उन्होंने दो बार और चुनाव लड़ा, लेकिन हार गए।


पूर्व विधायक चौधरी गंभीर सिंह ने कमलनाथ से नाराजगी के चलते लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। रघुवंशी समाज में उनका अच्छा प्रभाव था, ऐसे में उनके निधन से समाज में शोक की लहर है। चौधरी गंभीर सिंह के निधन से छिंदवाड़ा की राजनीति में भी शोक की लहर देखी जा रही है। पूर्व सांसद नकुलनाथ और सांसद विवेक बंटी साहू ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनके जाने से छिंदवाड़ा के राजनीतिक जगत को एक बड़ी क्षति हुई है।

Share:

  • बुधनी-विजयपुर उपचुनाव की कमान संभालेंगे कमलनाथ, कब से करेंगे प्रचार?

    Fri Nov 1 , 2024
    विजयपुर: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की विजयपुर और बुधनी विधानसभा सीट (Vijaypur and Budhni assembly seats) पर हो रहे उपचुनाव के मतदान में अब महज 12 का दिन का समय रह गया है. दिवाली के बाद दोनों विधानसभा में प्रचार की रफ्तार जोर पकड़ने वाली है. कांग्रेस ने बुधनी और विजयपुर में प्रचार के लिए […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved