
मुंबई। महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra Government) ने बड़ा फैसला लेते हुए वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी और पूर्व NIA चीफ सदानंद दाते (Sadanand Date) बने महाराष्ट्र का DGP नियुक्त किया है। इसके लिए महाराष्ट्र सरकार द्वारा औपचारिक आदेश जारी कर दिया गया है। सदानंद दाते ने महाराष्ट्र की DGP रश्मि शुक्ला का स्थान लिया है जिनका कार्यकाल 31 दिसंबर को समाप्त हो रहा है।
1990 बैच के आईपीएस अधिकारी सदानंद दाते को केंद्र सरकार द्वारा उनके मूल कैडर में वापसी की मंजूरी हाल ही में दी गई थी। सदानंद दाते राज्य आतंकवाद विरोधी दस्ते (एटीएस) के प्रमुख रह चुके हैं और मुंबई में संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) और संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) के रूप में भी कार्य कर चुके हैं।
NIA चीफ बनने से पहले सदानंद दाते महाराष्ट्र में आतंकवाद रोधी दस्ते (ATS) के प्रमुख के रूप में कार्यरत थे। उन्होंने महाराष्ट्र में कई अहम पदों पर काम किया है, जिनमें मीरा-भयंदर वसई-विरार के पुलिस आयुक्त, संयुक्त आयुक्त (कानून और व्यवस्था) और संयुक्त आयुक्त अपराध शाखा, मुंबई शामिल हैं। इसके अलावा सदानंद दाते सीबीआई में उप महानिरीक्षक की और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में महानिरीक्षक की जिम्मेदारी निभा चुके हैं।
सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश के अनुसार, डीजीपी का न्यूनतम कार्यकाल दो वर्ष का होना चाहिए। रश्मि शुक्ला को जनवरी 2024 में, उनकी सेवानिवृत्ति से ठीक पांच महीने पहले, डीजीपी नियुक्त किया गया था और उन्हें 3 जनवरी, 2026 तक का विस्तार दिया गया था। नियुक्ति के बाद अब सदानंद दाते का कार्यकाल 2027 के अंत तक रहेगा।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved