img-fluid

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने सपरिवार की मुलाकात

March 10, 2026


नई दिल्ली/जयपुर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) से राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने सपरिवार मुलाकात की (Former Rajasthan Chief Minister Vasundhara Raje and her Family Met) । इस मुलाकात के बाद सियासी गलियारों में हलचल शुरू हो गई है।


  • पीएम मोदी के साथ वसुंधरा राजे और उनके परिवार की मुलाकात को वैसे तो शिष्टाचार मुलाकात बताया जा रहा है, लेक‍िन सियासी गलियारों में इस बैठक की चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। मुलाकात के फोटो काफी वायरल हो रहे हैं। वसुंधरा राजे के पोते विनायक प्रताप सिंह साल 2023 के विधानसभा चुनाव में चर्चाओं में आए थे। विनायक ने साल 2023 में पहली बार मतदान किया था। वहीं, वह अपनी दादी के चुनावी कैंपेन में भी कुछ स्थानों पर नजर आए थे।

    आपको बता दें कि विनायक प्रताप सिंह अपनी बॉडी फिटनेस के लिए जाने जाते हैं और वह इसे लेकर एक यूट्यूब चैनल भी चलाते हैं। मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री मोदी विनायक से काफी खास बातचीत करते दिखे। माना जा रहा है कि विनायक प्रताप सिंह अपनी दादी वसुंधरा राजे की विरासत की राजनीति को आगे बढ़ाने का काम कर सकते हैं। चर्चा हो रही है क‍ि व‍िनायक राजनीति में जल्द ही एंट्री कर सकते हैं। बता दें, विनायक प्रताप सिंह फिटनेस को लेकर काफी सजग और जागरूक हैं; वह जिमिंग के साथ-साथ ओपन एक्सरसाइज पर ज्यादा ध्यान देते हैं। विनायक दिल्ली से कानून की पढ़ाई कर रहे हैं।

    Share:

  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जारी किया एक महत्वपूर्ण सैन्य विजन दस्तावेज

    Tue Mar 10 , 2026
    नई दिल्ली । रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Defence Minister Rajnath Singh) ने एक महत्वपूर्ण सैन्य विजन दस्तावेज जारी किया (Released an important Military Vision Document) । यह विजन दस्तावेज ‘डिफेंस फोर्सेज विजन 2047 : रोडमैप फॉर फ्यूचर रेडी इंडियन मिलिटरी’ है। यह एक व्यापक योजना दस्तावेज है जो हेडक्वार्टर इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ द्वारा तैयार किया […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved