
वाशिंगटन । अमेरिका (America) के पूर्व रक्षा मंत्री (Former US Secretary of Defense) डोनाल्ड रम्सफेल्ड (Donald Rumsfeld) ने न्यू मैक्सिको के ताओस में अपने घर में अंतिम सांस ली। परिवार के प्रवक्ता कीथ अर्बन के अनुसार उन्हें मल्टीपल मायलोमा (एक प्रकार का कैंसर) की समस्या थी। 88 वर्षीय रम्सफेल्ड (Rumsfeld) राष्ट्रपति जेराल्ड फोर्ड ( President Gerald Ford) और जार्ज डब्ल्यू बुश (जूनियर) (George W. Bush Jr.) के कार्यकाल में रक्षा मंत्री रहे हैं।
वाशिंगटन में किसी मंत्री का एक ही पद पर दो बार काम करने का मौका मिलना दुर्लभ है। उन्होंने 1970 के आसपास अमेरिका की शीत युद्ध रणनीतियों की अध्यक्षता की और दशकों बाद आतंकवाद के दौर में अफगानिस्तान और इराक में युद्ध के दौरान अहम भूमिका निभाई।
बतादें कि रम्सफेल्ड ने फोर्ड के कार्यकाल में 1975 से 1976 और बुश के अधीन 2001 से 2006 तक रक्षामंत्री का दायित्व निभाया। वे जब पहली बार रक्षा मंत्री बने तो सबसे कम उम्र के 43 साल के थे। दूसरी बार जब उन्होंने यह पद संभाला तो सबसे उम्रदराज रक्षा मंत्री (74 साल) थे।
वे पूर्व उप राष्ट्रपति डिक चेनी के कट्टर सहयोगी थे। चेनी कई वर्षों तक उनके शिष्य और मित्र रहे। रम्सफेल्ड एक जुझारू नेता थे। वे कैबिनेट प्रतिद्वंद्वियों, कांग्रेस के सदस्यों और सैन्य रूढि़वादियों को चुनौती देना पसंद करते थे। वियतनाम युद्ध के दौरान रक्षा मंत्री रहे राबर्ट मैकनामरा के बाद उन्हें अमेरिकी इतिहास का दूसरा सबसे शक्तिशाली रक्षा मंत्री माना जाता है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved