
उज्जैन। महाकाल मंदिर में भस्मार्ती दर्शन के लिए प्रोटाकॉल से जारी होने वाले पास की कालाबाजारी के मामले में श्रद्धालुओं की शिकायत पर मंदिर समिति के 6 कर्मचारियों के खिलाफ धारा 420 में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में दो को हिरासत में लिया गया है। सुरक्षाकर्मी श्रद्धालुओं को ग्राहक बनाकर लाते थे और सत्कार शाखा का कर्मचारी रुपए बनाकर फर्जी पास बना देता था। कलेक्टर एवं अध्यक्ष महाकालेश्वर मन्दिर प्रबंध समिति आशीष सिंह के निर्देश पर सत्कार शाखा के कार्यपालक सहायक अभिषेक भार्गव ने महाकालेश्वर मन्दिर में कार्यरत एसएस सुरक्षा कंपनी के 5 सुरक्षाकर्मी एवं 1 सत्कार शाखा के कर्मचारी के विरुद्ध धोखाधड़ी कर महाकाल क्षेत्र में स्थित होटल विजय पैलेस में ठहरे कुछ दश्रनार्थियों को भस्म आरती कराए जाने के प्रकरण में धारा 420 एवं अन्य धाराओं में महाकाल थाने में प्रकरण दर्ज करवाया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved