
महिदपुर रोड। ग्राम झुटावद में जनशक्ति वेलफेयर सोसायटी द्वारा वार्षिक उत्सव कार्यक्रम के उपलक्ष्य में अमलतास हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर देवास द्वारा नि:शुल्क आँखों की जाँच एवं मोतियाबिंद का ऑपरेशन रखे गए।
इस वार्षिक उत्सव के उपलक्ष्य में खेड़ापा धाम के उत्तराधिकारी रामस्नेही संप्रदाय के गोविंददास महाराज पधारे एवं रतलाम रामद्वारा के पीठाधीश्वर पुष्पराज महाराज एवं अरई रामद्वारा के महंतराम प्रकाश शास्त्री एवं दयालदास खेड़ापा से पधारे। रात्रि में सत्संग कार्यक्रम रखा गया जिसमें सभी भक्तों एवं आसपास धर्मालुजनों ने सत्संग का लाभ लिया। इस दौरान नि:शुल्क आँखों का परीक्षण एवं जाँच का कार्यक्रम रखा गया जिसमें मुख्य रुप से महंत श्री 108 रामस्नेही संत सुखराम महाराज एवं श्रीमती हेमलता तोमर, (जनशक्ति वेलफेयर सोसाइटी के प्रदेश अध्यक्ष) कार्यक्रम संयोजक के रूप में उपस्थित रहे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved