
सन्तनगर। उपनगर की रक्तधारा थैलेसीमिया सोशल वेलफेयर सोसायटी के दीपक वासवानी ने बताया कि रविवार को ऐसे बच्चे जो सुन नही सकते बोलने में तोतलाते है या बोल नही पाते ऐसे 31 बच्चों का नि:शुल्क चेकअप किया गया। जिसमें हेमन्त जैसवाल स्पीच थैरेपिक हमीदिया हॉस्पिटल एवम के ए वर्मा ऑडियोलॉजिस्ट ने अपनी सेवाएं दी। सोसाइटी के पदाधिकारी एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. राकेश गुलानी ने बताया की ऐसे बच्चे जो कि समय पर इनकी जांच हो जाए तो आगे चलकर ऐसे बच्चों का इलाज होना सम्भव होता है कुछ उम्र निकलने के बाद ऐसे बच्चों का इलाज होना मुश्किल हो जाता है। हम ऐसे बच्चे बुजुर्ग जिनकी उम्र 70 साल तक कि हो जिनको सुनने में या बात करने में तकलीफ है उनके लिए अब जल्द एक निशुल्क केम्प का आयोजन करेंगे, ताकि समय रहते इनका इलाज हो सके। शिविर मे मुख्य रूप से पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष साबूमल रीजवानी, महासचिव माधु चंदवानी, उपाध्यक्ष परसराम असनानी, नंदकुमार दादलानी, दीपक परियानी, महेश रूपानी, जीतू डेटानी उपस्थित थे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved