
नई दिल्ली। दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में इन दिनों ठंड का कहर अपने चरम पर है। गुरुवार को 2.2 डिग्री न्यूनतम तापमान के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए आज दिल्ली में 1.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया जो सीजन की सबसे ठंडी सुबह रही। शुक्रवार की सुबह दिल्ली के आयानगर का तापमान 1.8 डिग्री दर्ज किया गया। इस तरह लगातार तीसरे दिन दिल्ली की सुबह कई पहाड़ी राज्यों से भी ठंडी रही।
पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण दिल्ली में जमा देने वाली ठंड पड़ रही है। चार केंद्रों सफदरजंग, आयानगर, रिज व लोदी रोड में शीत लहर का प्रकोप है। यही नहीं गुरुग्राम का भी तापमान आज तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अभी सात जनवरी तक शीतलहर का अनुमान जताया है। उसके बाद न्यूनतम व अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होनी शुरू होगी। अधिकतम तापमान 18-20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7-8 डिग्री तक पहुंच जाएगा।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved