
नई दिल्ली: कोरोना महामारी (Corona Pandemic) से जारी लड़ाई के बीच केंद्र सरकार ने शुक्रवार को बड़ी घोषणा की. अब 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोग कोविड-19 की ऐहतियाती खुराक (Covid19 Precaution Dose) यानी वैक्सीन की तीसरी डोज (Third Dose of Vaccination) ले सकते हैं.
सरकार की तरफ से जानकारी दी गई कि 10 अप्रैल से 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों निजी टीकाकरण केंद्र में वैक्सीन की बूस्टर डोज (Covid-19 Booster Dose) लगवा सकते हैं.
बता दें कि कोरोना वायरस की संभावित चौथी लहर के पहले महामारी के खिलाफ सरकार का यह बड़ा कदम है. इससे पहले केंद्र सरकार ने स्वास्थ्य कर्मियों और 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज की अनुमति दी थी.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved