img-fluid

कैंसर, मौत की झूठी अफवाह से लेकर जादू-टोना तक… प्रिसिंपल की दीवानगी में महिला टीचर की सनक

September 13, 2025

नई दिल्‍ली । दिल्ली(Delhi) के सदर बाजार इलाके में एक सरकारी स्कूल(Government school) की प्रिंसिपल के प्रति 22 साल की एक कॉन्ट्रैक्ट टीचर (Contract Teacher)की सनक ने सभी को हैरान(Astonished) कर दिया। इस युवती ने अपनी पूर्व शिक्षिका, जो अब स्कूल की प्रिंसिपल हैं, की अटेंशन पाने के लिए ऐसी-ऐसी हरकतें कीं, जो किसी थ्रिलर फिल्म की स्क्रिप्ट से कम नहीं। कैंसर का झूठा दावा, अपनी मौत की अफवाह और जादू-टोने के साथ फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल तक बनाई गई।

फर्जी प्रोफाइल और बदनामी की साजिश


  • पुलिस को अगस्त के अंत में एक 25 साल की शिक्षिका की शिकायत मिली, जो उसी स्कूल में पढ़ाती है। शिकायतकर्ता ने बताया कि किसी ने उनके नाम से फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया, जिसमें उनकी AI-जनरेटेड फोटोशॉप्ड तस्वीरें अपलोड की गईं। इन तस्वीरों को स्कूल के स्टाफ और छात्रों को भेजकर उनकी बदनामी की कोशिश की गई। डीसीपी (नॉर्थ) राजा बंथिया ने बताया कि इस शिकायत के आधार पर 6 सितंबर को भारतीय न्याय संहिता की धारा 319 (धोखाधड़ी), 336(2) (जालसाजी), और 356(2) (मानहानि) के तहत मामला दर्ज किया गया।

    पुलिस ने IP लॉग्स, रजिस्टर्ड ईमेल और मोबाइल नंबर के जरिए कुछ ही घंटों में आरोपी युवती को ट्रेस कर लिया। पूछताछ में उसने पहले गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन डिजिटल सबूतों ने उसकी साजिश को बेनकाब कर दिया। बुधवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

    प्रिंसिपल के लिए जुनून

    जांच में पता चला कि आरोपी युवती 2022 में इस स्कूल में कुछ समय के लिए कॉन्ट्रैक्ट पर पढ़ा चुकी थी और उसकी पढ़ाई भी यहीं हुई थी। उस समय प्रिंसिपल उसकी शिक्षिका थीं, जिन्हें वह अपनी मेंटॉर मानती थी। जब इस साल जून में उसकी मेंटॉर स्कूल की प्रिंसिपल बनीं, तो युवती का उनके प्रति जुनून और बढ़ गया। वह बार-बार कॉल और मैसेज करती थी। लेकिन जब प्रिंसिपल के पति ने उसे टोकते हुए कम संपर्क करने को कहा, तो प्रिंसिपल ने भी उससे दूरी बना ली। इससे युवती बेचैन हो गई।

    कैंसर और मौत का ड्रामा

    प्रिंसिपल का ध्यान खींचने के लिए युवती ने पहले एक वीडियो बनाया, जिसमें उसने कैंसर का झूठा दावा किया। यह वीडियो स्कूल के स्टाफ और छात्रों तक पहुंचाया गया, लेकिन प्रिंसिपल ने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद उसने अपनी मौत की अफवाह फैलाई, अपनी तस्वीर पर माला चढ़ाकर इसे वायरल कर दिया। फिर भी प्रिंसिपल की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।

    जादू-टोना और फर्जी अकाउंट

    जब ये नाटक काम नहीं आए, तो युवती ने एक और शिक्षिका, जो प्रिंसिपल के करीब थी, के खिलाफ साजिश रची। उसने AI टूल्स का इस्तेमाल कर उस शिक्षिका की फोटोशॉप्ड तस्वीरें बनाईं और उनके नाम से फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर बदनामी की कोशिश की। पुलिस को जांच में तीन पर्चियां भी मिलीं, जिनमें रहस्यमयी चिह्न, नंबर, और युवती व प्रिंसिपल के नाम लिखे थे, जो जादू-टोने की ओर इशारा करते हैं।

    पुलिस का कहना है कि मामला अभी पूरी तरह से सुलझा नहीं है। युवती की हरकतों के पीछे की मानसिक स्थिति और अन्य संभावित साजिशों की जांच की जा रही है।

    Share:

  • अस्पताल में शर्मनाक मामला: डॉक्टर पेशेंट छोड़कर नर्स के साथ सेक्‍स करने चला गया, दूसरी नर्स ने पकड़ा

    Sat Sep 13 , 2025
    नई दिल्‍ली । ब्रिटेन के टेमसाइड जनरल हॉस्पिटल (ग्रेटर मैनचेस्टर) में कार्यरत एक पाकिस्तानी मूल(Pakistani Origin) के एनेस्थेटिस्ट(Anaesthetist) पर बेहद गंभीर आरोप(very serious allegations) लगे हैं। डॉ. सुहैल अंजुम ने एक मरीज की गॉल ब्लैडर सर्जरी के बीच ऑपरेशन थिएटर छोड़ दिया और पास के दूसरे ऑपरेशन थिएटर में नर्स के साथ शारीरिक संबंध बनाते […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved