img-fluid

Congress के कब्जे वाली सीटों पर अभी से Focus

September 09, 2021

  • दिग्विजय के गढ़ में भाजपा ने तय किया 2023 का एजेंडा

भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) के गढ़ राजगढ़ में बुधवार को भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में पार्टी ने 2023 और 2024 में होने वाले चुनाव के लिए अभी से एजेंडा तय कर लिया है। एजेंडे के तहत कांग्रेस (Congress) के कब्जे और कम अंतर से जीत वाली सीटों पर पार्टी अभी से फोकस (Focus) करेगी। इन सीटों पद मंत्रियों, विधायकों और पदाधिकारियों की टीम बनाकर सक्रिय किया जाएगा।
प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव (State in-charge Muralidhar Rao) और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा (President VD Sharma) की मौजूदगी में हुई बैठक में संगठन के कामकाज से लेकर आने वाले चुनाव तक के लिए रणनीति तय की गई। 2023-24 के लिए संगठन ही शक्ति है का मंत्र पदाधिकारियों को दिया गया। बैठक में ये तय किया गया है कि संगठन के कामकाज में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जाएगी। इसके साथ ही बैठक में विपक्ष को घेरने की रणनीति पर भी मंथन हुआ। भाजपा ने उन सीटों पर अभी से फोकस (Focus) करने की रणनीति बनाई है जिन पर बहुत कम अंतर से पिछले चुनाव में हार जीत हुई थी।


कांग्रेस के खिलाफ अभियान
बैठक में तय किया गया है कि विपक्ष के आरोपों का बीजेपी के कार्यकर्ता डटकर जवाब देंगे। कट्टरवाद को समर्थन और अराजकता फैलाने के आरोपों पर कांग्रेस को घेरने की तैयारी बीजेपी करेगी। बैठक में ये कहा गया कि कांग्रेस समाज को तोडऩे और अराजकता फैलाने का काम करती है। लिहाजा कांग्रेस को जवाब देकर एक्सपोज किया जाएगा। भाजपा के मोर्चों को रणनीति बनाने की ताकीद की गई है।

धार्मिक स्थल पर होगा हनुमान चालीसा का पाठ
राजगढ़ से भाजपा ने राजनीतिक के साथ धार्मिक मुद्दों पर भी फोकस करना शुरू किया है। इसकी झलक बुधवार को राजगढ़ में पहली बार हुई प्रदेश स्तर की बैठक में देखने को मिली। बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने कहा-काम की समीक्षा, कार्यकर्ता को काम, विधानसभा चुनाव में जीत और संगठन पर्व को लेकर बैठक में मंथन हुआ है। इसके अलावा उन्होंने प्रत्येक जिलों में 71 धार्मिक स्थल पर स्वच्छता अभियान चलाने के साथ ही हनुमान चालीसा का पाठ कराने पर भी जोर दिया। बैठक सिर्फ 55 पदाधिकारियों को ही शामिल किया गया। उनका कहना था कि भाजपा यूथ फॉर द नेशन पॉलिटिक्स फॉर द नेशन मध्य प्रदेश पर काम कर रही है। बैठक में अनुसूचित जनजाति और अन्य वर्गों को लेकर भी चर्चा हुई है। इसके अलावा 17 सितंबर को पीएम मोदी के जन्म दिन पर खास अभियान चलाने का भी कहा। उन्होंने बताया कि पीएम के जन्मदिन से 7 अक्टूबर तक भाजपा सेवा ही समर्पण का अभियान चलाएगी।

Share:

  • Share Market: लाल निशान पर हुई बाजार की शुरुआत, सेंसेक्स में 92 अंकों की गिरावट

    Thu Sep 9 , 2021
    नई दिल्ली। आज सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को शेयर बाजार लाल निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 92.76 अंकों (0.16 फीसदी) की गिरावट के साथ 58157.50 के स्तर पर खुला। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 36.20 अंकों (0.21 फीसदी) की गिरावट के साथ 17317.30 के स्तर पर खुला। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved