img-fluid

‘जैव विविधता एक्शन प्लान लागू करने के लिए चाहिए फंडिंग’, भारत की अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील

October 30, 2024

कैली। भारत ने राष्ट्रीय जैव विविधता कार्य योजना लागू करने के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय से फंडिंग देने की मांग की। कोलंबिया के कैली में 31 अक्तूबर को संयुक्त राष्ट्र जैव विविधता सम्मेलन का आयोजन हो रहा है। इस आयोजन में भारत की तरफ से केंद्रीय पर्यावरण राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह शिरकत करेंगे। मंगलवार को अपने एक बयान में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत जैव विविधता की रक्षा के लिए अपडेट प्लान लागू करेगा और उसे लागू करने के लिए वित्तीय मदद और अन्य तकनीकी मदद की जरूरत होगी।


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत ने अपनी राष्ट्रीय जैव विविधता रणनीति और कार्य योजना को कुनमिंग-मॉन्ट्रियल वैश्विक जैव विविधता ढांचे के लक्ष्यों के अनुरूप अपडेट किया है। कीर्ति वर्धन सिंह ने कहा, ‘भारत ने राष्ट्रीय जैव विविधता रणनीति और कार्य योजना के तहत ‘संपूर्ण सरकार’ और ‘संपूर्ण समाज’ का दृष्टिकोण अपनाया है। हम कल कैली में अपना अपडेट राष्ट्रीय जैव विविधता एक्शन प्लान जारी करेंगे। सिंह ने कहा कि इसके क्रियान्वयन के लिए वित्तीय संसाधन, प्रौद्योगिकी और क्षमता निर्माण की जरूरत होगी।

Share:

  • '90 फीसदी सीटों पर बागियों को खुश करने में एमवीए सफल रही', संजय राउत का बड़ा दावा

    Wed Oct 30 , 2024
    मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में नामांकन का काम पूरा हो चुका है। इस बार का महाराष्ट्र चुनाव दो गठबंधनों के बीच लड़ा जा रहा है। ये गठबंधन है भाजपा-शिवसेना-एनसीपी की महायुति और कांग्रेस-शिवसेना-एनसीपी का महा विकास अघाड़ी। उद्धव ठाकरे वाली शिवसेना के सांसद संजय राउत ने कहा कि महा विकास अघाड़ी उन 90 प्रतिशत सीटों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved