img-fluid

हाईवे के लिए गडकरी ने तुड़वा दिया था अपने ससुर का घर, ऑर्गेनिक खेती के बारे में भी किए खुलासे

January 03, 2026

नई दिल्ली। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) दिल्ली में अपने सरकारी आवास परिसर (Government Housing Complex) में भी छोटे आकार में खेती (Farming) करते हैं। यहां वे मिर्चियां वगैरह उगाते हैं। साथ ही उनकी पत्नी महाराष्ट्र में ऑर्गेनिक (Organic) खेती करती हैं। गडकरी ने फिल्म निर्देशक और कोरियोग्राफर फराह खान के वीडियो ब्लॉग में इन सब बातों के बारे में बताया।

गडकरी ने बताया कि उनकी पत्नी महाराष्ट्र में जो ऑर्गेनिक खेती करती हैं, उसमें एक किलो के बैंगन और एक किलो के प्याज की पैदावार हुई है। वहां ऑर्गेनिक सब्जियां, अरहर की दाल और चने की दाल भी उगाते हैं। खेती में AI का इस्तेमाल किया जाता है। गूगल-माइक्रोसॉफ्ट की मदद से खेती की सैटैलाइट तस्वीर निकालते हैं। उस हिसाब से सिंचाई करते हैं। उन्होंने बताया कि हम अपने सरकारी बंगले के परिसर में भी खेती करते हैं और मिर्ची वगैरह उगाते हैं। बंगले पर 15-17 मोर कुछ न कुछ खाने के लिए आते हैं। सोनिया गांधी उनकी पड़ोसी हैं। दूसरी तरफ मनमोहन सिंह का बंगला था।


गडकरी ने बताया कि हमारी जिंदगी मध्यमवर्गीय परिवार की सामान्य जिंदगी है। हमारा मानना है कि भगवान ने हमें जो दिया है, वह हमारी हैसियत से ज्यादा है। हम उसी में खुश रहते हैं। जनप्रतिनिधि होने के नाते कभी-कभी नागपुर में पांच हजार लोग भी मिलने के लिए आते हैं। हम आखिरी व्यक्ति से भी मिलते हैं, भले ही आधा मिनट बात हो। उन्होंने कहा, ”मैंने बेटे से भी कहा है कि जिन कार्यकर्ताओं ने मुझे बड़ा बनाया है, मेरी राजनीतिक विरासत पर उनका अधिकार है। मेरा बाकी सब कुछ उनका है, लेकिन मेरी राजनीतिक विरासत मेरे कार्यकर्ताओं की है।”

पॉडकास्ट में गडकरी की पत्नी ने बताया कि हाईवे बनाने के लिए एक बार उनके मायके का घर चला गया था। इस बात पर गडकरी ने आगे कहा कि हां, इनके पिताजी का घर तोड़ना पड़ा था। चूने की रेखा डाली और पूरा घर तोड़ना पड़ा। बदले में कुछ मुआवजा दिया गया। गडकरी ने कहा कि अगले 15 दिन में दिल्ली से देहरादून फ्लाइट तो बंद हो जाएगी क्योंकि दो घंटे में लोग यह दूरी सड़क से ही तय कर सकेंगे। हाईवे बनकर तैयार है।

Share:

  • मैराथन में रेस पूरी करने के बाद छात्रा की मौत, परिजनों ने स्कूल पर लगाया लापरवाही का आरोप

    Sat Jan 3 , 2026
    वलसाड़। गुजरात (Gujrat) के वलसाड़ जिले (Valsad District) में मैराथन (Marathon) की रेस पूरी करने के बाद एक छात्रा (Student) की मौत हो गई। 15 साल की रोशनी ने स्कूल (School) की तरफ से आयोजित मैराथन में हिस्सा लिया था। मामला महाराष्ट्र के सोराथपाड़ा, वेजी तलासरी का है जो वलसाड जिले के उमरगांव तहसील बिलकुल […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved