img-fluid

गेम ऑफ थ्रोन्स की सोफी टर्नर ने शाहरुख खान की तारीफ की, बॉलीवुड की इस हीरोइन की भी निकली फैन

January 07, 2026

नई दिल्ली। पॉपुलर अमेरिकन ड्रामा सीरीज(Popular American drama series) गेम ऑफ थ्रोन्स(Game of Thrones) एक्ट्रेस सोफी टर्नर(Actress Sophie Turner) ने शाहरुख खान(Shahrukh Khan) को बड़ा स्टार(Big star) बताया। साथ ही कहा कि वो इस बॉलीवुड एक्ट्रेस(Bollywood actress) को भी प्यार करती हैं। सोफी ने बॉलीवुड(Sophie in Bollywood) फिल्मों में काम करने की इच्छा जताई है।

पॉपुलर अमेरिकन ड्रामा सीरीज(Popular American drama series) गेम ऑफ थ्रोन्स(Game of Thrones) की एक्ट्रेस सोफी टर्नर(Actress Sophie Turner) ने हाल में बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान(Bollywood King Shah Rukh Khan) और दीपिका पादुकोण(Deepika Padukone) के बारे में बात की है। इसके साथ ही बताया है कि खुद बॉलीवुड में काम करना चाहती हैं। सोफी ने वैश्विक स्तर पर एक बड़ा नाम हैं। कई पॉपुलर शोज, फिल्म का हिस्सा रह चुकी हैं। अब एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में काम करने, डांस करने की इच्छा जताई है। साथ ही यहां काम करने वाले एक्टर्स की जमकर तारीफ की।


  • सोफी है इस हीरोइन की फैन
    फर्स्ट पोस्ट से बात करते हुए सोफी ने शाहरुख खान को हर दौर का सबसे बड़ा एक्टर बताया। सोफी ने कहा, ‘शाहरुख खान हर दौर के सबसे बड़े एक्टर हैं। लेकिन मुझे दीपिका पादुकोण से प्यार है। मुझे लगता है है वो बहुत शानदार है’। सोफी ने आगे कहा कि उन्होंने भारतीय फिल्म RRR देखी है। एक्ट्रेस ने आगे हिंदी फिल्मों में काम करने की इच्छा जताई है। उन्होंने कहा, ‘मैं सच में बॉलीवुड फिल्मों में काम करना चाहती हूं। मुझे डांस करना बहुत पसंद है। मुझे लगता है कि यह एक शानदार नजारा है और डांस बहुत खूबसूरत होता है। प्रोडक्शन डिजाइन इतना शानदार है कि मुझे नहीं लगता कि हमने कभी किसी वेस्टर्न फिल्म सेट पर ऐसा कुछ देखा होगा। मैं बॉलीवुड फिल्म में काम करना चाहती हूं’।
    शाहरुख को पसंद करते हैं ये इंटरनेशनल सेलेब्स

    वैसे ये कोई पहला मौका नहीं है जब सोफी ने शाहरुख खान की तारीफ की हो। इससे पहले 2013 में हैरी पॉटर एक्टर डेनियल राड्क्लिफ ने भी खुलकर किंग शाहरुख खान की तारीफ की थी। डेनियल ने कहा था कि शाहरुख खान असल में ब्रिटेन में बहुत फेमस हैं। इसके अलावा टाइटैनिक वाले लियोनार्डो डिकैप्रियो भी शाहरुख खान की तारीफ कर चुके हैं। जॉन सीना, टेरी क्रुज, लेडी गागा भी किंग की फैन हैं।

    सोफी और जो जोनस
    बता दें, सोफी टर्नर, प्रियंका चोपड़ा की जेठानी रह चुकी हैं। उन्होंने जो जोनस से शादी की थी। प्रियंका और अपने देवर निक की शादी में सोफी भी भारत आई थीं। हालांकि, अब वो सोफी, जो जोनस से अलग हो चुकी हैं।

    Share:

  • तारा सिंह की दीवानगी सरहद के पार: पाकिस्तानी यूजर्स ने वरुण से सनी देओल के लिए भेजा प्यार भरा संदेश

    Wed Jan 7 , 2026
    नई दिल्ली । बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan)इन दिनों अपनी फिल्म बॉर्डर 2 (Border 2)के लिए खबरों में बने हुए हैं। फिल्म जल्द रिलीज होने वाली है। उससे पहले एक्टर ने X पर अपने फैंस के सवालों के जवाब के लिए एक सेशन रखा था। इस दौरान वरुण को पाकिस्तानी फैन(Pakistani fan) भी मिला […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved