img-fluid

गंगा दशहरा 2026: पवित्र पर्व पर मां गंगा के इन दिव्य मंत्रों से दूर होंगे कष्ट, मिलेगी सुख-समृद्धि और मोक्ष का आशीर्वाद

May 10, 2026

 

नई दिल्ली(New Delhi)। सनातन परंपरा(Sanatan tradition,) में गंगा दशहरा(Ganga Dussehra) को अत्यंत पवित्र पर्व(sacred festival) माना जाता है। मान्यता है कि इसी दिन मां गंगा स्वर्ग(Mother Ganga descended) से पृथ्वी पर अवतरित(heavens to Earth) हुई थीं, और उन्होंने राजा भगीरथ(King Bhagirath) के तप से प्रसन्न होकर मानव कल्याण के लिए धरती पर स्थान लिया। इस वर्ष गंगा दशहरा(Ganga Dussehra) 2026 का पर्व 25 मई को मनाया जाएगा। इस दिन गंगा स्नान, दान-पुण्य और मंत्र जाप (chanting mantras)का विशेष महत्व होता है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गंगा केवल एक नदी नहीं बल्कि देवी स्वरूपा हैं, जिनके दर्शन, स्मरण और नाम मात्र से ही पापों का नाश होने की बात कही जाती है। गंगा दशहरा के दिन श्रद्धालु सुबह स्नान कर गंगा नदी में डुबकी लगाते हैं या घर पर ही गंगाजल मिलाकर स्नान करते हैं और पूजा-अर्चना करते हैं।

इस पावन दिन पर मां गंगा के मंत्रों का जाप विशेष फलदायी माना गया है। माना जाता है कि इन मंत्रों के जाप से मानसिक शांति, पापों से मुक्ति और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है।

गंगा दशहरा पर प्रमुख मंत्र

ॐ गंगायै नमः  यह सरल मंत्र मन को शुद्ध करता है और आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करता है।

गंगां वारि मनोहारि मुरारिचरणच्युतं। त्रिपुरारिशिरश्चारि पापहारि पुनातु मां।
इस मंत्र के जाप से आत्मशुद्धि होती है और मन में शांति आती है।

गंगा गंगेति यो ब्रूयात योजनानां शतैरपि। मुच्यते सर्वपापेभ्यो विष्णुलोकं स गच्छति।
यह मंत्र बताता है कि गंगा नाम के स्मरण मात्र से ही पापों का नाश हो जाता है और मोक्ष की प्राप्ति संभव होती है।

नमामि गंगे तव पादपंकजं सुरासुरैर्वन्दितदिव्यरूपम्।
इस स्तुति के जाप से जीवन में सुख-शांति और सफलता का आशीर्वाद मिलता है।


  • इसके अलावा ॐ भागीरथ्यै नमः, ॐ त्रिवेण्यै नमः, ॐ भूदायै नमः जैसे छोटे मंत्र भी गंगा दशहरा पर अत्यंत प्रभावशाली माने जाते हैं।गंगा दशहरा के दिन दान का भी विशेष महत्व होता है। इस दिन जल, अन्न, वस्त्र और फल दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। साथ ही जरूरतमंदों की मदद करने से जीवन में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलते हैं।धार्मिक मान्यता है कि गंगा दशहरा पर श्रद्धा और विश्वास के साथ पूजा करने से जीवन के सभी प्रकार के कष्ट दूर होते हैं और व्यक्ति को मोक्ष की दिशा में आगे बढ़ने का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

    Share:

  • तमिलनाडु का नया 'नायक', करुणानिधि-एमजीआर की विरासत को दी चुनौती

    Sun May 10 , 2026
    चेन्नई. तमिलनाडु (Tamil Nadu) की सियासत में नया सुपरस्टार (New Superstar) मिल गया है। आठ साल से सुपरहीरो की जो जगह खाली पड़ी थी उसे थलापति विजय (Thalapathy Vijay) ने भर दिया है। फिल्म स्टार से राज्य की सत्ता तक पहुंचीं जयललिता (Jayalalithaa) के 2016 में और 2018 में करुणनिधि (Karunanidhi) के निधन के बाद […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved