
नई दिल्ली (New Delhi)। करीब 20 वर्षों से भारत (India)में वांटेड गैंगस्टर प्रसाद पुजारी (Wanted Gangster Prasad Pujari)को चीन से भारत (China to India)लाया गया। क्राइम ब्रांच(crime branch) के अधिकारियों की टीम उसे लेकर मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंची। पुजारी के खिलाफ मुंबई में हत्या और जबरन वसूली के दर्जनों मामले जब्त हैं। ताजा मामला 2020 में दर्ज किया गया था। उसके पूरे गिरोह को सिटी क्राइम ब्रांच ने खत्म कर दिया है। उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था।
पुजारी ने अपने निर्वासन में देरी करने के लिए एक चीनी महिला से शादी कर ली थी। लेकिन मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम के प्रयास लगातार जारी रहे। यही वजह है कि करीब 20 साल के बाद उसे कानून का सामना करने के लिए मुंबई वापस लाया गया।
मुंबई क्राइम ब्रांच ने पुजारी की मां को 2020 में गिरफ्तार किया था। उस वक्त पुलिस को जानकारी दी गई थी कि पुजारी का यात्रा वीजा खत्म हो गया है और उम्मीद थी कि उसे जल्द ही भारत वापस लाया जा सकता है।
आपको बता दें कि प्रसाद पुजारी मुंबई के विक्रोली में सामाजिक कार्यकर्ता और शिवसेना नेता चंद्रकांत जाधव पर गोलीबारी की घटना में शामिल था। गोलीबारी की यह घटना 19 दिसंबर 2019 को हुई थी। इस हमले में उनकी जान बच गई थी।
चीन में पुजारी
मुंबई पुलिस के सूत्रों के अनुसार मार्च 2008 में प्रसाद पुजारी को चीन में अस्थायी निवास की अनुमति दी गई थी। इसकी समय सीमा मार्च 2012 में समाप्त हो गई थी। पुजारी यात्रा वीजा पर चीन गया था। वह मई 2008 में ही समाप्त हो गया। वर्तमान में पुजारी लुओहू जिले के शेन्जेन शहर में रहता था।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved