
जबलपुर। गढ़ा क्षेत्र के वीरेन्द्रपुरी वार्ड में इन दिनों गंदगी का अंबार लगा है। जिससे स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ क्षेत्रीय पार्षद भी परेशान हो चले हैं। बताया जा रहा है कि स्कूल और रहवासी इलाके को नगर निगम के द्वारा मैदान में कचरा डंप किया जा रहा है। जिससे गंदगी के चलते संक्रामक बीमारियों का खतरा बना हुआ है। क्षेत्रीयजनों ने बताया कि गंदगी के चलते पास में ही बने स्कूल के 11 बच्चे संक्रामक बीमारियों की चपेट में आकर बीमार हो गए।
क्षेत्रीय पार्षद भी निगम कर्मचारियों द्वारा की जा रही मनमानी से परेशान हैं। पार्षद राहुल साहू ने आरोप लगाया है कि नगर निगम कर्मियों एवं नगर निगम के अधिकारियों को जनता को हो रही परेशान से कोई सरोकार नहीं है। मैदान के पास में ही स्कूल है और रहवासी इलाका भी है उसके बाद भी प्यासी मार्केट के पास नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा ग्राउंड में कचरे को डंप किया जा रहा है। शिकायत के बाद भी निगम कर्मचारियों की मनमानी नहीं रुक रही है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved