img-fluid

गैस किल्लत..15 अप्रैल से शादियाँ भी

March 31, 2026

  • रोज 5 हजार से अधिक कमर्शियल सिलेंडरों की मांग, सिर्फ 50 प्रतिशत सप्लाई

उज्जैन। केंद्र सरकार द्वारा कमर्शियल सिलेंडर का कोटा बढ़ाने के बावजूद उज्जैन में सप्लाई 50 प्रतिशत तक ही सीमित है। इससे होटल और रेस्टॉरेंट संचालकों को वैकल्पिक संसाधनों का सहारा लेना पड़ रहा है। रोज 5 हजार से अधिक कमर्शियल सिलेंडरों की मांग है, लेकिन सिर्फ 50 प्रतिशत सप्लाई हो रही है। 15 अप्रैल से शुरू हो रहे शादी सीजन ने स्थिति और चुनौतीपूर्ण बना दी है।



  • केटरिंग का काम करने वालों के अनुसार आने वाले दिनों में बहुत अधिक शादियाँ है। ऐसे में ज्यादा कमर्शियल सिलेंडरों की जरूरत पड़ेगी। जिला आपूर्ति अधिकारियों के अनुसार सप्लाई बढ़ाने के लिए कंपनियों के अधिकारियों से समन्वय किया जा रहा है और एजेंसियों की निगरानी भी की जा रही है। वर्तमान में 5 से 6 दिन का स्टॉक उपलब्ध है और भौंरी डिपो से सप्लाई जारी है। उधर घरेलू गैस सिलेंडरों की डिलीवरी भी प्रभावित हुई है। ज्यादा बुकिंग के कारण उपभोक्ताओं को 5 से 10 दिन तक इंतजार करना पड़ रहा है। कंपनियों का दावा है कि अगले 10 दिनों में सप्लाई और डिलीवरी की स्थिति सामान्य हो जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि जिनके घरेलू एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग है, उनकी डिलीवरी 10 दिन के भीतर हो जाएगी। बुकिंग अधिक होने के कारण शहर में घरेलू सिलेंडरों की डिलीवरी 5 से 10 दिन में हो पा रही है। इससे उपभोक्ताओं को लंबे इंतजार का सामना करना पड़ रहा है। चूंकि, बुकिंग के लिए 25 दिन की लिमिट तय है, ऐसे में जल्द हालात सामान्य होंगे।

    साइबर पुलिस ने जारी की एडवायजरी
    एलपीजी बुकिंग के नाम पर ऑनलाइन ठगी के मामलों को लेकर राज्य साइबर पुलिस ने अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायतें मिली हैं। ठग एसएमएस, वॉट्सएप और फर्जी वेबसाइट से अर्जेंट बुकिंग, लिमिटेड स्टॉक और डिस्काउंट का लालच देते हैं। इसके बाद फर्जी लिंक या एपीके फाइल के जरिए मोबाइल एक्सेस लेकर क्यूआर कोड या प्रोसेसिंग फीस के नाम पर पैसा ट्रांसफर करा लेते हैं। गैस संबंधी मैसेज आने पर बुकिंग सिर्फ ऑफिशियल ऐप या डिस्ट्रीब्यूटर से करें। पेमेंट से पहले जानकारी जांचें। संदिग्ध लिंक/मैसेज तुरंत ब्लॉक करें। ओटीपी या बैंक डिटेल साझा न करें। संदेह होने पर तुरंत 1930 पर शिकायत करें।

    Share:

  • स्कूल चले हम अभियान कल से शुरु होगा, कलेक्टर भी पढ़ाएँगे

    Tue Mar 31 , 2026
    नए शैक्षणिक सत्र की तैयारियाँ हुई… तिलक लगाकर होगा विद्यार्थियों का स्वागत-सरकारी स्कूलों में अभी एडमिशन कम उज्जैन। नया शैक्षणिक सत्र 1 अप्रैल से शुरू किया जा रहा है। प्रवेश के साथ ही स्कूली विद्यार्थियों का स्वागत तिलक वंदन के साथ किया जाएगा। स्कूलों में बाल सभाएं आयोजित की जाएगी। स्कूल चले हम अभियान के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved