टेलीविजन जगत की जानी मानी अभिनेत्री एवं एवं ‘बिग बॉस 7’ की विजेता रह चुकी गौहर खान ने शुक्रवार को जैद दरबार से निकाह करवा लिया। गौहर और जैद के निकाह समारोह की तस्वीरें सामने आई हैं जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में जैद और गौहर एक साथ मंच पर खड़े दिखाई दे रहे हैं। गौहर ने क्रीम रंग का शरारा पहना है, जिसके साथ उन्होंने हरे रंग की ज्वेलरी कैरी की हुई है। तो वहीं जैद ने भी क्रीम कलर की शेरवानी पहन रखी है। दोनों बेहद खूबसूरत लग रहे हैं।
View this post on Instagram
View this post on Instagram
शादी से एक दिन पहले यानी गुरुवार को गौहर खान की मेहंदी सेरेमनी धूमधाम से मनाई गई। गौहर खान ने अपनी मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें भी इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ साझा की थी। तस्वीरों में गौहर पीले रंग की ड्रेस पहने हुए थी, जिसके लिए वह अपने भाई को धन्यवाद दे रही हैं। वहीँ शादी से एक हफ्ता पहले, गौहर ने अपने प्री-वेडिंग फोटोशूट की एक झलक भी इंस्टाग्राम पर प्रशंसकों के साथ साझा की थी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved