img-fluid

गौतम मेनन को अधूरी फिल्म के लिए चुकाने पड़ेंगे करोड़ों रुपये, मद्रास उच्च न्यायालय ने दिए निर्देश

March 24, 2026

डेस्क। फिल्म निर्माता गौतम वासुदेव मेनन को कानूनी झटका लगा है। मद्रास हाईकोर्ट ने सोमवार को उनके और उनकी कंपनी फोटॉन फैक्ट्री की अपील खारिज कर दी है। कोर्ट ने कहा कि उन्हें एक प्रोडक्शन कंपनी आरएस इंफोटेनमेंट को 4.25 करोड़ रुपये और 12 प्रतिशत सालाना ब्याज लौटाना होगा।

साल 2008 में गौतम मेनन की कंपनी फोटॉन फैक्ट्री और आरएस इंफोटेनमेंट के बीच एक नई फिल्म बनाने का समझौता हुआ था। आरएस इंफोटेनमेंट ने फिल्म के लिए 4.25 करोड़ रुपये दे दिए थे। लेकिन फिल्म का निर्माण शुरू ही नहीं हो सका। इसलिए आरएस इंफोटेनमेंट ने पैसे वापस मांगे और कोर्ट में मुकदमा किया।


  • सिंगल जज ने 2022 में फैसला दिया था कि गौतम मेनन और उनकी कंपनी को पैसे लौटाने चाहिए। अब जाकर दो जजों की बेंच ने भी उसी फैसले को सही ठहराया। कोर्ट ने कहा कि पैसे मिलने के बावजूद फिल्म नहीं बनी, इसलिए गौतम मेनन को यह राशि वापस करनी होगी।

    गौतम मेनन की टीम ने कोर्ट में दस्तावेज और चार्टर्ड अकाउंटेंट का सर्टिफिकेट दिखाया। उन्होंने कहा कि पैसे फिल्म से जुड़ी वैध गतिविधियों पर खर्च कर दिए गए थे। लेकिन कोर्ट ने इसे मानने से साफ इनकार कर दिया है। उनके वकीलों ने कहा कि आरएस इंफोटेनमेंट ने पूरा पैसा (13.50 करोड़) देने का वादा किया था, लेकिन पूरा पैसा नहीं दिया। इसलिए फिल्म नहीं बन पाई। अब वह इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील करने की सोच रहे हैं।

    आरएस इंफोटेनमेंट एक बड़ी प्रोडक्शन कंपनी है, जो तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और हिंदी फिल्में बनाती और डिस्ट्रीब्यूट करती है। इसने पहले गौतम मेनन की फिल्म ‘विन्नैथांडी वरुवाया’ और ‘विदुथलाई पार्ट 1’ और पार्ट 2 भी बनाई थी।

    Share:

  • इंदौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा 'हेलमेट पहनें-सुरक्षित रहें अभियान" के तहत निरंतर कार्यक्रम कर, किया जा रहा है जनजागरूकता प्रयास

    Tue Mar 24 , 2026
    इंदौर। सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत आम जनमानस को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त, नगरीय इंदौर संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ( अपराध/मुख्यालय) आर.के. सिंह के मार्गदर्शन में लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे है। इसी कड़ी में आज दिनाँक 24 मार्च […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved