
गाजा पट्टी। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के तेवरों से ऐसा लग रहा है कि गाजा में अभी और खून बहेगा। नेतन्याहू फिर कहा कि इजरायल के पास गाजा में लड़ाई जारी रखने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। उन्होंने कहा कि इजरायल हमास को पूरी तरह खत्म करने, बंधकों को मुक्त करने और यह सुनिश्चित करने से पहले युद्ध खत्म नहीं करेगा कि यह क्षेत्र इजरायल के लिए खतरा नहीं बने। इसके साथ ही नेतन्याहू ने यह भी दोहराया कि वे यह सुनिश्चित करेंगे कि ईरान को कभी भी परमाणु हथियार न मिले।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved