img-fluid

आम बजटः सोना-चांदी के आयात शुल्क में कटौती, कीमतों में आएगी भारी गिरावट

February 01, 2021

नई दिल्ली। ऊंची कीमतों की वजह से आम आदमी की पहुंच से दूर हो चुके सोना-चांदी की कीमतों में इस साल कमी आएगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट प्रस्तावों में सोने और चांदी पर आयात शुल्क में 5 फीसदी की कटौती का ऐलान किया है। फिलहाल सोने पर 12.5 फीसदी आयात शुल्क चुकाना पड़ता है। वित्त मंत्री के इस बड़े ऐलान के बाद अब इन कीमती धातुओं पर सिर्फ 7.5 फीसदी शुल्क ही अदा करना होगा।


वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण में कहा कि जुलाई 2019 में सोने पर आयात शुल्क को 10 फीसदी से बढ़ाकर 12.5 फीसदी किया गया था, जिसके बाद से इसकी कीमतों में काफी इजाफा हुआ है। इसे देखते हुए सरकार सोने और चांदी पर सीमा शुल्क को तर्कसंगत बनाने जा रही है। इस घोषणा के बाद सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट आएगी।

जानकारों का मानना है कि सोने पर उच्च आयात शुल्क से सरकार को सोने के आयात को कम करने में मदद मिलती है, जो अच्छा है, क्योंकि यह व्यापार घाटे को नियंत्रण में रखता है।

उल्लेखनीय है कि भारत बड़े पैमाने पर सोने का आयात करता है। चीन के बाद भारत सोने का सबसे बड़ा खरीदार है। वित्त मंत्री के इस फैसले से सोने की तस्करी पर भी अंकुश लग सकेगा।

Share:

  • अमीर होने के बावजूद नीता अंबानी अपने बच्चों को देती थीं जेब खर्च के लिए इतने रूपए, किया यह बड़ा खुलासा...

    Mon Feb 1 , 2021
    दुनिया के सबसे अमीर आदमियों में से एक के घर में पैदा होना ‘किस्मत’ की बात है। इसलिए लोग मानते भी हैं जो अमीर घर में पैदा होता है उसकी जिंदगी सबसे मस्त होती है। लेकिन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बच्चों के साथ ऐसा नहीं था। आपने कभी सोचा भी नहीं होगा कि […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved