
इंदौर। इंदौर से वाराणसी (Indore to Varanasi) के बीच चलने वाली काशी महाकाल एक्सप्रेस (Kashi Mahakal Express) में पहली बार यात्रियों को सामान्य (General coach) (अनारक्षित) कोच की सुविधा मिलने लगी है। वाराणसी से इंदौर आने वाली ट्रेन (train) में यह सुविधा 25 जून से शुरू की गई है, जबकि 26 जून से इंदौर से वाराणसी जाने वाली ट्रेन में सामान्य कोच लगाए जाने लगे हैं।
पहले हमसफर के रैक से चली थी
काशी महाकाल एक्सप्रेस को हमसफर के रैक से चलाया गया था और यह देश की चुनिंदा प्रायवेट ट्रेनों में शामिल थी। शुरुआत में इसमें सारे कोच थर्ड एसी श्रेणी के थे। हालांकि, ज्यादा किराए के कारण यह ट्रेन ज्यादा सफल नहीं हुई और कोरोनाकाल में बंद कर दी गई। बाद में इसे दोबारा चालू किया गया और इसमें कुछ स्लीपर कोच जोड़े गए। अब यह ट्रेन पूरी तरह सफल है। सामान्य श्रेणी के कोच लगने के बाद इसकी उपयोगिता और बढ़ेगी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved