img-fluid

G-7 मीटिंग से भारत को दूर रखने की सोच रहा जर्मनी, रूस के खिलाफ आवाज नहीं उठाने पर खफा !

April 13, 2022

नई दिल्ली। रूस (Russia) के खिलाफ न बोलने पर भारत (India) को जी-7 (G-7) की मीटिंग से दूर रखने पर जर्मनी (Germany) सोच विचार कर रहा है। जर्मनी 26 से 28 जून तक ग्रुप-7 देशों की मीटिंग होस्ट करने वाला है, लेकिन इससे भारत को दूर रखने पर विचार कर रहा है। ब्लूमबर्ग ने इस मामले से जुड़े लोगों के हवाले से अपनी रिपोर्ट में ऐसा दावा किया है। सूत्रों ने कहा कि जी-7 मीटिंग में जर्मनी सेनेगल, दक्षिण अफ्रीका और इंडोनेशिया (Germany Senegal, South Africa and Indonesia) को गेस्ट के तौर पर शामिल करने पर विचार कर रहा है।


दरअसल गेस्ट लिस्ट यूक्रेन पर हमले से पहले ही तैयार की गई थी, जिसमें भारत भी था। लेकिन अब इस लिस्ट को लेकर विचार किया जा रहा है। हालांकि इस बीच कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में जर्मन सरकार के हवाले से दावा किया गया है कि भारत को लेकर ऐसा कोई विचार नहीं है। संयुक्त राष्ट्र में रूस को मानवाधिकार परिषद से बाहर करने का प्रस्ताव लाया गया था। इस प्रस्ताव पर वोटिंग से भारत समेत 50 देशों ने दूरी बना ली थी। इसके अलावा भारत ने रूस पर प्रतिबंध भी नहीं लगाए हैं। यही नहीं सस्ता तेल भी बड़े पैमाने पर खरीदने की योजना पर काम कर रहा है। रूस से बड़े पैमाने पर हथियारों की खरीददारी भी भारत करता रहा है। हाल ही में S-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम की खरीद भी भारत ने रूस से की है। 

Share:

  • देश में होने लगे ये काम तो ईंधन पर हमारा खर्च हो सकता है आधा : मंत्री नितिन गडकरी

    Wed Apr 13 , 2022
    नई दिल्‍ली। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी (Union Road Transport Minister Nitin Gadkari) का कहना है कि देश को पेट्रोल-डीजल (petrol-diesel) की बढ़ती कीमतों से मुकाबला करने के लिए ईंधन के वैकल्पिक स्रोतों (alternative sources of fuel) के बारे में लगाना होगा, साथ ही माल ढुलाई के लिए जलमार्गों को बढ़ावा देना होगा, क्‍योंकि […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved