
जबलपुर। घमापुर सड़क चौड़ीकरण का रास्ता साफ हो गया है, दरअसल लंबे अर्से से उक्त मार्ग का चौड़ीकरण अटका हुआ था। मामला न्यायालय तक गया, जिसके बाद आज शुक्रवार को नगर निगम के अमले ने रोड चौड़ीकरण में बाधक बन रहे अतिक्रमणों को हटाने की कार्रवाई शुरु की। जानकारी हो कि उक्त मार्ग की चौड़ाई मास्टर प्लान के तहत नहीं थी, जिसकों लेकर मामला न्यायालय में गया और सड़क चौड़ीकरण के लिये अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरु की गई। आज सुबह प्रशासनिक अधिकारी, नगर निगम का दल कार्यवाही के लिए मौके पर पहुंचा। विवाद की स्थिति निर्मित न हो इसके लिए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद रहा। कार्यवाही के दौरान कई जगह हल्के विवाद की स्थिति बनी। जिसके बाद अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों की समझाइश के बाद मामला शांत हुआ।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved