
इंदौर। एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस आत्महत्या का कारण पता लगा रही है। तेजाजी नगर पुलिस ने बताया कि 22 साल की पल्लवी पिता मोहनलाल निवासी नई बस्ती को फांसी के फंदे से उतारकर एमवाय अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत बता दिया। फिलहाल युवती द्वारा आत्महत्या करने का कारण का तो पता नहीं चला है, लेकिन आत्महत्या से पहले उसने अपने हाथ पर पेन से खुद के नाम के साथ रोहित और कालू के नाम लिखे हैं।
रोहित और कालू कौन हैं और युवती से उनका क्या रिश्ता है यह पुलिस पता लगा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि यह दो नाम लिखने के पीछे युवती का क्या मकसद था। पुलिस का कहना है कि उसने एक सुसाइड नोट लिखा है, जिसमें खुद की मर्जी से आत्महत्या करने की बात लिखी है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved