
मुम्बई। बॉलीवुड (Bollywood) के एक ऐसे एक्टर जिनके दुबले-पतले शरीर (Thin body) खासकर टांगों से डायरेक्टर परेशान हो गए थे। अब उनकी बॉडी पर लड़कियां जान छिड़कती हैं। गेस कर पाए? ट्रांसफॉर्मेशन (Transformation) की बात करें तो बॉलीवुड के एक ऐसे एक्टर हैं जो सबके लिए उदाहरण बन सकते हैं। जब उन्होंने फिल्मों में कदम रखा तो एकदम दुबले-पतले थे। वह एक्टिंग की तैयारी की जगह जब हर समय एक्सरसाइज (Exercise) करते तो उनके पिताजी को गुस्सा आता था। अब उनकी बॉडी ही उनकी पहचान है। हम बात कर रहे हैं जिन्हें इंडस्ट्री का भाई और फीमेल फैन्स की जान कहा जाता है।
सल्लू का गजब ट्रांसफॉर्मेशन
जी हां, आपने सही पहचाना। उस एक्टर का नाम सलमान खान (Salman Khan) है। इंट्रेस्टिंग बात ये है कि जब सलमान ने मैंने प्यार किया में काम किया तो वह बहुत दुबले थे। फिल्म के एक गाने में उन्हें पतलापन छिपाने के लिए लेगिंग्स पहननी पड़ी थीं। यह बात ‘कबूतर जा’ गाने की है। फिल्म में सलमान खान के साथ भाग्यश्री थीं। सलमान खान ने पैंट्स पहन रखे थे। शूट के वक्त बहुत हवा चल रही थी। इस वजह से सलमान खान के पैरों का शेप पता चल रहा था।
सलमान इतने पतले थे कि डायरेक्टर सूरज बड़जात्या को उनके पैर कैमरे पर ऐसे लग रहे थे जैसे लकड़ी में पैंट्स पहना दिए हों। यह स्क्रीन पर एकदम अच्छा नहीं लग रहा था। इस पर डायरेक्टर को एक ट्रिक सूझी। उन्होंने सलमान खान को लड़कियों वाली स्लैक्स या जिसे लेगिंग्स भी कहते हैं, पहनने को दीं। सलमान ने 6-7 लेगिंग्स पहनीं तब उनके पैर ठीक दिखे।
बॉडी बनाने से नाराज थे सलीम खान
इसके बाद शूट पूरा हो चुका। सलमान खान के दोस्त आदी ईरानी एक इंटरव्यू में बता चुके हैं कि सलमान खान पहले बॉडी बनाते रहते थे। इस पर उनके पिता सलीम खान नाराज होते थे। वह बोलते थे कि इनको एक्टर बनना है। इनको लगता है कि बॉडी बनाने से एक्टर बन जाएंगे, कभी एक्टर नहीं बन पाएंगे। आदी ने बताया था कि सलमान भी सलीम खान के तानों से फ्रस्ट्रेट हो जाते थे। वह बोलते थे, मेरे बाप को मदद करनी चाहिए और वो ऐसे बोलता है। हालांकि अब सलमान खान की फिटनेस कई लोगों के लिए इंस्पिरेशन है।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved