img-fluid

ग्लेन फिलिप्स ने 2 मैच में की 7 साल की बराबरी, ठोकी लगातार दूसरी फिफ्टी

October 24, 2026

डेस्क: भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मैच में न्यूजीलैंड को 225 रन बनाकर भी हार मिली. वहीं दूसरे मैच में कीवी टीम की बल्लेबाजी पस्त नजर आई और टीम बड़ी मुश्किल से 180 रन तक पहुंच पाई. मगर इन दोनों ही मुकाबलों में न्यूजीलैंड के लिए जो सबसे राहत की बात रही, वो विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स की बैटिंग थी. पहले मैच में फिलिप्स ने सिर्फ 40 गेंदों में 82 रन बनाए थे. वहीं इसी सिलसिले को जारी रखते हुए फिलिप्स ने लगातार दूसरे मैच में भी अर्धशतक जमा दिया.

क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में ही शनिवार 24 को दूसरा टी20 मैच भी खेला गया. इस बार भी न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी की लेकिन इस बार भारतीय गेंदबाजों ने कीवी टीम के टॉप ऑर्डर को जल्दी ढेर कर दिया. ऐसे मौके पर ग्लेन फिलिप्स फिर टीम इंडिया के सामने दीवार बनकर खड़े हो गए. उनकी शुरुआत धीमी रही लेकिन फिर उन्होंने रफ्तार बढ़ाई और 33 गेंदों में अर्धशतक जमा दिया.


  • ये ग्लेन फिलिप्स का इस सीरीज में लगातार दूसरा अर्धशतक था. इससे पहले उन्होंने सिर्फ 40 गेंदों में नाबाद 82 रन की पारी खेली थी. कुल मिलाकर भारत के खिलाफ अब उनके टी20 क्रिकेट में 4 अर्धशतक हो गए हैं. मगर सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात ये है कि पिछले लगभग 9 साल में जितने अर्धशतक उन्होंने भारत के खिलाफ लगाए थे, उनकी बराबरी उन्होंने लगातार इन 2 मैच में कर दी.

    फिलिप्स ने 2017 में भारत के खिलाफ पहला टी20 मैच खेला था और तब से सितंबर 2026 तक उन्होंने 17 मैच खेले, जिसमें सिर्फ 2 अर्धशतक वो लगा सके थे. अब लगातार 2 मैच में उन्होंने 2 अर्धशतक लगा दिए हैं. वैसे मजेदार बात ये भी है कि उनके 4 अर्धशतकों में से 3 इसी साल आए हैं. इससे पहले उन्होंने जनवरी 2026 में नागपुर में 78 रन की पारी खेली थी. इस बार वो 70 रन बनाकर आउट हुए.

    पिछले मैच की तरह इस बार भी फिलिप्स ने भारतीय टीम के स्पिनर अक्षर पटेल को खास तौर पर निशाना बनाया और अपना रिकॉर्ड सुधारा. इस सीरीज से पहले अक्षर पटेल के खिलाफ फिलिप्स ने 24 गेंदों में 35 रन बनाए थे लेकिन 4 बार अपना विकेट भी गंवाया था. मगर इन 2 मुकाबलों में फिलिप्स ने अक्षर पटेल की 20 गेंदों का सामना करते हुए 40 रन कूट दिए और एक बार भी आउट नहीं हुए.

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved