img-fluid

Gold Silver Rate: सोने-चांदी की कीमतों में तेजी, खरीदारी का है मन तो पहले जानें ताजा भाव

March 04, 2022

नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन के बीच जंग तेज हो चुकी है और इस संघर्ष का आठ दिन बीत चुके हैं। जंग तेज होने के चलते कीमती धातुओं के दाम में उछाल भी लगातार जारी है। अगर आप आभूषण खरीदने का मन बना रहे हैं तो पहले आपके लिए इनके ताजा भाव जान लेना जरूरी है। एमसीएक्स पर शुक्रवार को सोने की कीमत 0.57 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 52,067 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है।

चांदी 68 हजार के पार बरकरार
जहां सोने के दाम में जोरदार उछाल आया है तो वहीं दूसरी ओर चांदी के दाम मे तेजी भी थमने का नाम नहीं ले रही है। इसका भाव 68 हजार के पार बना हुआ है। आज चांदी की कीमत में 0.51 फीसदी की तेजी आई। इसके साथ चांदी का भाव बढ़कर 68,247 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। बीते कारोबारी दिन गुरुवार को भी सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिली थी।


इस तरह से जानें सोने की शुद्धता
आभूषण बनाने के लिए ज्यादातर 22 कैरेट का ही इस्तेमाल होता है। कुछ लोग 18 कैरेट सोने का भी इस्तेमाल करते हैं। आभूषण पर कैरेट के हिसाब से हॉल मार्क बना होता है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999 लिखा होता है, जबकि 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।

यहां जाने अपने शहर में कीमतें
देश भर में सोने के आभूषणों की कीमत उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के कारण बदलती रहती है। आप अपने शहर सोने की कीमत मोबाइल पर भी चेक कर सकते हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं। आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा। इस तरह आप घर बैठे सोने के लेटेस्ट रेट जान लेंगे।

Share:

  • आंध्र प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला, 12वीं बोर्ड परीक्षा की गई स्थगित, जानें नई तिथियां

    Fri Mar 4 , 2022
    नई दिल्‍ली । आंध्र प्रदेश सरकार ने तीन मार्च, 2022 को बड़ा फैसला करते हुए इंटर बोर्ड परीक्षा (AP Inter Exam 2022) को स्थगित (Postponed) कर दिया है। आंध्र प्रदेश बोर्ड (Andhra Pradesh Board) कक्षा 12वीं का परीक्षा कार्यक्रम 24 फरवरी को जारी किया गया था। शेड्यूल में बताया गया था कि परीक्षाएं अप्रैल 2022 […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved