img-fluid

Gold-Silver Price Today: 250 रुपये सस्ता हुआ सोना, चांदी 75 हजार से नीचे; जाने आज क्या है बाजार का भाव

November 08, 2023

नई दिल्ली। धनतेरस से पहले घरेलू बाजारों में सोने (Gold) की कीमतों (Price) में 250 रुपये की गिरावट आई है। चांदी (Silver) भी सस्ती होकर 75,000 रुपये के नीचे आ गई है। दरअसल, वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में नरमी से मंगलवार को दिल्ली सराफा बाजार में सोना 250 रुपये सस्ता होकर 61,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ। चांदी भी 650 रुपये सस्ती होकर 74,550 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 61,750 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।


  • एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक ने कहा कि वैश्विक बाजारों में सोना और चांदी दोनों गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। इसका असर घरेलू बाजारों में भी बहुमूल्य धातुओं की कीमतों पर दिखा और दिल्ली में सोना 250 रुपये टूट गया। यह गिरावट कई कारोबारी सत्रों से जारी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना कमजोरी के साथ 1,970 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। चांदी भी गिरावट के साथ 22.75 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर रही।

    Share:

  • दक्षिण अफ्रीका की परिवहन मंत्री को बंदूक की नोक पर बदमाशों ने लूटा

    Wed Nov 8 , 2023
    जोहान्सबर्ग (johannesburg)। दक्षिण अफ्रीका (South Africa) से एक बहुत ही अनोखा मामला सामने आया है। यहां कुछ बदमाशों ने दक्षिण अफ्रीका के एक केंद्रीय मंत्री के सिर पर बंदूक रखा और उन्हें लूट लिया। आरोपियों ने केंद्रीय मंत्री के सुरक्षाकर्मियों को भी बेबस कर दिया सुनने पर यकीन नहीं हुआ न? लेकिन यह सच है। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved