
काबुल: तालिबान सीमा अधिकारियों ने शुक्रवार को जानकारी दी कि काबुल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर चार चीनी नागरिकों को कच्चे सोने की तस्करी की कोशिश के संदेह में गिरफ्तार किया गया है. तालिबान सीमा बलों के प्रवक्ता अबिदुल्ला फारूकी के अनुसार, इन लोगों के पास से 679 ग्राम कच्चा सोना बरामद हुआ, जिसे वे काबुल से चीन ले जाने की प्लानिंग बना रहे थे. उन्होंने घटना या गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान के बारे में और कोई जानकारी नहीं दी. काबुल में चीनी दूतावास ने गिरफ्तारी के संबंध में कोई सार्वजनिक टिप्पणी नहीं की है.

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved