
जबलपुर। शहर में अलग-अलग क्षेत्रों में रविवार को दशहरा चल समारोह निकाला गया। गोरखपुर दशहरा चल समारोह इस साल भी भव्यता के साथ निकाला गया। जिसमें 30-35 देवी प्रतिमाएं आकर्षण केन्द्र रही। हजारों की संख्या में दर्शनार्थी दशहरा देखने उमड़े। जगह-जगह भंडारे का आयोजन किया गया। दशहरा चल समारोह के दौरान गोरखपुर व्यापारी संघ अध्यक्ष सुधीर सोनकर, हाऊबाग व्यापारी संघ के माहेश्वरी जी, काके आनंद, लवली आनंद, अंजु भार्गव, पूर्व विधायक संजय यादव व भाजपा नेता प्रणीत वर्मा तथा अन्य कांग्रेस-भाजपा के नेताओं व वरिष्ठजनों ने सभी प्रतिमाओं का पूजन कर सभी समितियों के पदाधिकारियों का सम्मान किया। इस दौरान मप्र ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पं. समीर दीक्षित का भी सम्मान किया गया।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved