
जबलपुर। अपने दोस्तों के साथ पार्टी मनाकर लौटे एक प्रापर्टी डीलर को उसके घर के सामने स्कूटी पहुंचे एक नकाबपोश युवक ने चाचा-चाचा कहकर गले लगा और उसके गले से तीन लाख रुपये कीमती सोने की चेन पार कर दी। युवक जब अपने घर पहुंचा तो उसे चेन चोरी होने का पता चला। जिसके बाद तत्काल ही मामले की शिकयत लार्डगंज थाने में दर्ज करायी गई। शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी की पतासाजी शुरु कर दी है।
पुलिस ने बताया कि निवाडग़ंज निवासी 45 वर्षीय अभिषेक गुप्ता ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि वह जमीन खरीदने व बेचने का काम करता है। बीती रात करीब 11.45 बजे चौपाटी में अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने के बाद अपनी एक्टिवा से घर के लिये निकला। जैसे ही वह अपने घर के पास पहुंचा, उसी समय एक मेस्ट्रों हीरो कंपनी की गाड़ी से एक युवक उसके पास आया जो कि मुंह पर सफेद कपड़ा बांधे हुए था। जिसने उसके पास आकर उसे चाचा-चाचा कहकर गले मिला और उसकी 70 ग्राम सोने की चेन कीमती तीन लाख रुपये की पार कर दी। शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved