img-fluid

सरकारी स्कूल के चपरासी ने 13 साल की लड़की से किया रेप, हुई गर्भवती

September 01, 2024

फर्रूखाबाद! उत्तर प्रदेश (UP) के फर्रूखाबाद (Farrukhabad) में 13 साल की लड़की के साथ सरकारी स्कूल के चपरासी ने रेप किया, जिसके बाद नाबालिग गर्भवती हो गई। पुलिस ने आरोपी चपरासी और उसके साथी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, जिसने घटना के समय कथित तौर पर उसकी सहायता की थी।

आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज
एक पुलिस अधिकारी ने मामले में बताया कि 13 साल की लड़की के परिवार ने आरोपी पुरुषों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। लड़की रात में शौच के लिए गई थी, तभी उसे गांव के ही पंकज और अमित द्वारा उसे पकड़ लिया गया और एक खाली मकान में ले जाया गया, जहां अमित ने नाबालिग का रेप किया। जबकि पंकज बाहर खड़े होकर निगरानी कर रहा था।



  • नाबालिग 5 महीने की गर्भवती
    अधिकारी ने आगे बताया कि आरोपियों ने नाबालिग के मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसका बालात्कार किया। इसके बाद लड़की को धमकी दी गई कि अगर उसने किसी को इस बात की शिकायत की को वे लोग उसे जान से मार देंगे, लेकिन जब नाबालिग 5 महीने की गर्भवती हो गई तो उसकी मां को पूरे मामले की जानकारी हुई। फिर उसकी मां ने स्थानिय पुलिस में संपर्क किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत FIR दर्ज किया गया है।

    Share:

  • Nepal: प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की प्रचंड को दो टूक, कहा- किसी देश की फोटोकॉपी मशीन नहीं, बांग्लादेश जैसी स्थिति को किया खारिज

    Sun Sep 1 , 2024
    काठमांडू. नेपाल (Nepal) के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली (Prime Minister KP Sharma Oli) ने कहा कि देश में एक दशक से चल रहे उग्रवाद (insurgency) के दोहराने की कोई संभावना नहीं है. उन्होंने हाल के दिनों में श्रीलंका (Sri Lanka) और बांग्लादेश (Bangladesh) में हुई राजनीतिक अशांति जैसी संभावना को खारिज कर दिया है. […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved