img-fluid

दक्षिण कोरिया में हजारों डॉक्टरों पर सरकार ने उठाया सख्त कदम, निलंबित कर दिए लाइसेंस

March 04, 2024

डेस्क: दक्षिण कोरिया जहां पड़ोसी देश उत्तर कोरिया की आक्रामक नीतियों के कारण सुरक्षा को लेकर परेशान है। वहीं दूसरी ओर वह उसके देश के डॉक्टरों की लगातार हड़ताल को लेकर भी चिंतित है। दक्षिण कोरिया में हजारों डॉक्टर कई दिनों से हड़ताल कर रहे हैं। इस डॉक्टरों की हड़ताल के कारण चिकित्सा कार्य प्रभावित हो रहा है। इसे देखते हुए दक्षिण कोरिया सरकार ने कड़ा कदम उठाने का फैसला किया है। इस कड़े कदम के चलते दक्षिण कोरिया ने हड़ताल कर रहे डॉक्टरों के लाइसेंस निलंबित करने का सख्त कदम उठाया है।


मिली जानकारी के अनुसार दक्षिण कोरियाई सरकार ने हड़ताल कर रहे हजारों जूनियर डॉक्टरों के मेडिकल लाइसेंस निलंबित करने के लिए सोमवार को कदम उठाने शुरू किए। ये डॉक्टर अपनी हड़ताल खत्म करने के लिए सरकार द्वारा तय की गई समयसीमा के बाद भी प्रदर्शन कर रहे हैं, जिससे अस्पताल के कामकाज पर गंभीर असर पड़ा है।

9 हजार जूनियर डॉक्टर दो सप्ताह से कर रहे हड़ताल
मेडिकल स्कूल में दाखिलों की संख्या में वृद्धि करने की मांग को लेकर करीब 9,000 मेडिकल प्रशिक्षु और रेजीडेंट डॉक्टर दो सप्ताह से हड़ताल कर रहे हैं। उनकी इस हड़ताल से सैकड़ों सर्जरी और अन्य उपचारों में देरी हो रही है तथा इससे देश की चिकित्सा सेवा पर बोझ बढ़ने का खतरा पैदा हो गया है। उप स्वास्थ्य मंत्री पार्क मिन-सू ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि सोमवार को अधिकारियों को हड़ताल कर रहे चिकित्सकों की अनुपस्थिति की औपचारिक रूप से पुष्टि करने के लिए कई अस्पतालों में भेजा गया।

Share:

  • शहबाज शरीफ ने दूसरी बार ली PM पद की शपथ, कंगाल अर्थव्यवस्था से निपटना सबसे बड़ी चुनौती

    Mon Mar 4 , 2024
    लाहौर। पाकिस्तान के शहबाज शरीफ ने सोमवार को आधिकारिक तौर पर दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने की शपथ ली। अनिश्चित राष्ट्रीय चुनाव के कारण गठबंधन सरकार के गठन में देरी के लगभग चार सप्ताह बाद उन्होंने इस पद की शपथ ली। जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के समर्थक सांसदों के विरोध के बावजूद संसद […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved