
नई दिल्ली। अमेरिका के साथ हुए व्यापार समझौते और रूस से तेल खरीद रोकने पर केंद्रीय मंत्री एस जयशंकर और पीयूष गोयल के बयान सामने आए हैं, जिन पर कांग्रेस ने तंज कसते हुए कहा कि इस पूरे मामले में सरकार के नजरिए में ही खामियां हैं। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि प्रधानमंत्री जिसे पूरी सरकार का दृष्टिकोण बताते हैं, उसके बारे में बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, उसमें ही खामियां हैं।
जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा एक पोस्ट में जयशंकर, पीयूष गोयल और हरदीप पुरी पर निशाना साधते हुए लिखा, ‘रूसी तेल मुद्दे और भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर वाणिज्य मंत्री कहते हैं कि विदेश मंत्री से पूछो, विदेश मंत्री कहते हैं कि वाणिज्य मंत्री से पूछो, और पेट्रोलियम मंत्री दूसरे मुद्दों में व्यस्त हैं। ये भारत-अमेरिका व्यापार समझौते में सरकार के नजरिए में ही खामी है।’

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved