मुंबई। बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) अपने अंतिम पढ़ाव पर पहुंच गया है। इस शनिवार यानी 7 दिसंबर को इस सीजन का ग्रैंड फिनाले (Grand finale) होने वाला है। आखिरी मुकाबला टॉप 5 कंटेस्टेंट जिसमें गौरव खन्ना, फरहाना भट्ट, प्रणित मोरे, अमाल मलिक और तान्या मित्तल शामिल है। शो का ग्रैंड फिनाले हर सीजन की तरह शानदार होने वाला है। कई डांस परफॉरमेंस, कई सेलेब्रिटी इस खास मौके पर नजर आने वाले हैं। इस बीच बिग बॉस 19 की शानदार ट्रॉफी की भी पहली झलक सामने आ गई जो खास है।
मालती का एविक्शन
मौजूदा ट्रैक की बात करें तो मालती चाहर को मिड वीक एविक्शन में शो से बाहर कर दिया गया है। मालती टॉप 6 कंटेस्टेंट में सबसे पीछे चल रही थीं। गेम में उन्हें कम ही शामिल देखा गया था। मालती के जाने से उनके दोस्त प्रणित मोरे दुखी हुए। मालती ने शो की शुरुआत में तान्या मित्तल की असलियत घरवालों को दिखाने की कोशिश की थी। शुरुआत में दोनों को एक दूसरे के साथ दुश्मनी निभाते देखा गया था। लेकिन शो के अंत तक दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई थी। अब शो के बाहर भी ये दोस्ती नजर आती है या नहीं ये देखना मजेदार होगा।
ग्रैंड फिनाले
बता दें, बिग बॉस का फिनाले एपिसोड इस 7 दिसंबर यानी शनिवार को होने वाला है। कंटेस्टेंट को परफॉरमेंस देनी होंगी, पुराने कंटेस्टेंट शो का हिस्सा बनते नजर आएंगे। वहीं टॉप 5 कंटेस्टेंट गौरव खन्ना, प्रणित मोरे, फरहाना भट्ट, तान्या मित्तल और अमाल मलिक एक दूसरे को कड़ी चुनौती देते नजर आने वाले हैं। इन पांचों में से कौन जीत के नजदीक पहुंचता है ये देखना मज़ेदार होने वाला है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved