img-fluid

महाकाल की तर्ज पर नीलकंठेश्वर महादेव की भव्य शाही सवारी आज, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय होंगे शामिल

August 04, 2025

इन्दौर। देवी अहिल्या की नगरी इंदौर में सावन सोमवार के पावन अवसर पर महाकाल की तर्ज पर भगवान नीलकंठेश्वर महादेव की भव्य शाही सवारी आज दोपहर नेहरू नगर से निकलेगी। इस ऐतिहासिक आयोजन में 10 हजार से अधिक श्रद्धालु सहभागी बनेंगे। शाही सवारी में प्रदेश कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय शामिल होंगे। सवारी मार्ग को विशेष सजावट, तोरण द्वारों, वंदनवार और रंगीन रोशनी से सजाया गया है। 50 से अधिक स्वागत मंचों से श्रद्धालुओं का पुष्पवर्षा और प्रसादी वितरण कर अभिनंदन किया जाएगा।


आयोजन समिति के सूरज रजक और नानू यादव ने बताया कि मंदिर समिति के 500 से अधिक कार्यकर्ता बीते एक माह से इस आयोजन की तैयारियों में जुटे हैं। दोपहर 3 बजे निकलने वाली यह भव्य शोभायात्रा नीलकंठ महादेव की विशेष पालकी में आरंभ होगी, जो नेहरू नगर से अटल द्वार, जीणमाता मंदिर, पाटनीपुरा सहित पूर्वी इंदौर के प्रमुख क्षेत्रों से होकर गुजरेगी। ख्यातनाम ढोल-ताशा दल, डीजे, नर्तक, गायक कलाकारों द्वारा शानदार प्रस्तुतियां दी जाएंगी, जिससे इंदौर की पूर्वी दिशा भक्तिरस में सराबोर हो उठेगी। इस दौरान गायक गोकुल शर्मा, किशन भगत, 56 इंदौरी, जय्यू महाराज जैसे लोकप्रिय कलाकार भजनों की रसवर्षा करेंगे, जिससे संपूर्ण यात्रा शिवमय वातावरण में परिवर्तित हो जाएगी। सवारी में कैबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक रमेश मेंदोला, गोलू शुक्ला समेत कई जनप्रतिनिधि और धर्मप्रेमी नागरिक भाग लेंगे।

शिव-शक्ति का अद्भुत मिलन बनेगा मुख्य आकर्षण
इस यात्रा की विशेष झलक अटल द्वार के समीप स्थित जीणमाता मंदिर पर देखने को मिलेगी, जहां भगवान नीलकंठ महादेव की पालकी के आगमन पर शिव-शक्ति का प्रतीकात्मक मिलन होगा। आयोजकों के अनुसार यह दृश्य श्रद्धालुओं के लिए भावनात्मक और आध्यात्मिक रूप से अत्यंत विशेष होगा।

Share:

  • हेलमेट पहनाने के बाद अब वाहनों की नम्बर प्लेटें बदलवाएंगे

    Mon Aug 4 , 2025
    इंदौर सहित प्रदेशभर में २५ लाख से अधिक वाहनों में लगेगी हाईसिक्योरिटी नम्बर प्लेट, परिवहन विभाग के सचिव मनीष सिंह ने जारी किए निर्देश, सुप्रीम कोर्ट में प्रदेश की स्थिति मिली सबसे खराब इंदौर। बीते अनेक वर्षों से वाहन चालकों को जहां हेलमेट पहनाए जा रहे हैं तो उसके साथ नम्बर प्लेटें बदलवाने का भी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved