img-fluid

अंबानी की शादी में आई इन्फ्लुएंसर ने प्रियंका चोपड़ा से मांगी माफी

July 19, 2024

मुंबई (Mumbai) प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) वैसे तो आज अपने जन्मदिन की वजह से चर्चा में बनी हुई हैं, लेकिन इसी बीच एक और कारण (Karan) से सोशल मीडिया पर उनका नाम चर्चा का विषय बन गया है। सभी जानते हैं कि प्रियंका हाल ही में अपने पति निक जोनस के साथ अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी (Anant Ambani and Radhika Merchant’s wedding) में नजर आई थीं। इस दौरान एक अमेरिकी इन्फ्लुएंसर ने उनसे बातचीत की थी, जिसके बाद उनकी काफी आलोचना हुई और अब इस मामले पर उन्होंने माफी मांग ली है।

दरअसल, वेडिंग के दौरान वो प्रियंका और निक से मिली थीं, प्रियंका उनसे बात कर रही थीं पर जूलिया सीधा निक से बात करने लगीं. यूजर्स ने उन्हें खूब ट्रोल किया. वहीं खबर आई कि जाह्नवी कपूर को अस्पताल में एडमिट कराना पड़ा. उन्हें फूड पॉइजनिंग हुई है.


इन्फ्लुएंसर जूलिया चाफे ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल अनंत और राधिका की शादी का एक वीडियो पोस्ट किया था। इस वीडियो में वो प्रियंका चोपड़ा से बात कर रही थीं, जो काफी वायरल भी हुआ था। दरअसल, इस वीडियो में जूलिया, प्रियंका से बात करते हुए पूछती हैं कि उन्होंने क्या पहना है। अभिनेत्री अपना जवाब देती है। बातचीत आगे बढ़ती है, लेकिन जूलिया उन्हें बोलने का मौका ही नहीं देती और निक जोनस पर बात करने लगती हैं।

इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने जूलिया की काफी आलोचना की थी। यूजर्स का कहना था कि जूलिया ने प्रियंका का अपमान किया। इसके बाद अब जूलिया ने एक नया वीडियो साझा किया है, जिसमें वो इस मामले को लेकर बात करती हुई दिखाई दे रही हैं।

जूलिया ने अपने नए वीडियो में कहा कि मुझे लगता है कि मैंने अनंत अंबानी की शादी में प्रियंका चोपड़ा का अपमान किया था और मैं इसके बारे में सोचना बंद नहीं कर सकती। मेरे उस वीडियो को 50 मिलियन बार देखा जा चुका है। उन्होंने यूजर्स के लगाए आरोपों को सही मानते हुए कहा कि प्रियंका मुझे और भी बातें बताने की कोशिश कर रही थी, मगर मैंने उन्हें बीच में ही रोक दिया था। उन्होंने आगे कहा कि प्रियंका ने उनसे कहा था कि वो मुझे जानती हैं और यह मेरे लिए रेड अलर्ट की तरह था।

जूलिया चाफे ने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी को बखूबी कवर किया है। वो अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर लगातार इस भव्य शादी से जुड़े वीडियो को साझा कर रही हैं, जिसमें वो नई-नई जानकारियां दे रही हैं। जूलिया ने कपड़े से लेकर खाने तक और गहनों से लेकर मेहमानों से मिलने तक पर वीडियो बनाए हुए हैं।

Share:

  • तुलसी के पास भूलकर भी न रखें ये चीजें, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान

    Fri Jul 19 , 2024
    अयोध्या (Ayodhya)। सनातन धर्म में तुलसी (Tulsi) की पूजा बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है. तुलसी (Tulsi) के पौधे को बहुत पवित्र माना जाता है. मान्यता के मुताबिक तुलसी का पौधा घर की नकारात्मकता (Tulsi plant negativity at home) को दूर करता है. साथ ही तुलसी की पूजा करने से भगवान विष्णु की भी कृपा प्राप्त […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved